उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में चार चरणों में मतदान समाप्त हो चुका है। पांचवें चरण के मतदान से पहले शनिवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक पूर्वांचल ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए कई चुनावी जनसभाओं और रैलियों को सम्बोधित कर विपक्षियों पर निशाना साधेंगे।

अमित शाह को चार जनसभाएं

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शनिवार को सुबह 11:20 बजे अम्बेडकरनगर जिले में शिवबाबा का मैदान अकबरपुर में जनसभा करेंगे।
  • इसके बाद वह कुशीनगर जिले में उदितनारायण सिंह डिग्री कॉलेज पडारौना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाह दोपहर 01:50 बजे गेना खेली का मैदान तमकुहीराज विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वहीं देवरिया जिले में बाबू इण्टर कालेज, सलेमपुर में दोपहर 2:50 बजे और दोपहर 3:50 बजे बलिया जिले में चैनबाबा मन्दिर के बगल, बांसडीह की जनसभाओं को अमित शाह सम्बोधित करेंगे।

5 रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:30 बजे बस्ती जिले में,
  • दोपहर 12:30 बजे फैजाबाद जिले में रामलीला मैदान,
  • दोपहर 1:30 बजे बलरामपुर में,
  • दोपहर 2:30 बजे बहराइच जिले में और दोपहर 3:30 बजे ग्राम राजा बौण्डी सर्वजीत सिंह का बाग महसी विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

नितिन गडकरी की जनसभाएं

  • परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 12:10 बजे देवरिया,
  • दोपहर 01:25 बजे आजमगढ़,
  • दोपहर 2:40 बजे बलिया जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उमा भारती भी भरेंगी हुंकार

  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती सुबह 11:10 बजे फैजाबाद,
  • दोपहर 12:20 बजे बहराइच जिले में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं

  • सांसद योगी अदित्यनाथ सुबह 11 बजे सिद्धार्थनगर में,
  • सुबह 11:50 बजे बलरामपुर,
  • 12:40 बजे रामलाल मोहनलाल इण्टर कॉलेज में दोपहर 1:30 बजे उतरौला बलरामपुर विधानसभा में,
  • दोपहर 2:45 बजे सिद्धार्थनगर जिले में,
  • दोपहर 3:15 बजे संतकबीर नगर जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कलराज मिश्र की जनसभाएं

  • केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र 11:30 बजे संतरविदासनगर में,
  • दोपहर 12:40 बजे मिर्जापुर जिले में,
  • दोपहर 2:00 बजे चन्दौली जिले में,
  • दोपहर 3:10 बजे गाजीपुर जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

स्मृति ईरानी की जनसभाएं

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12:10 बजे अमेठी जिले में,
  • दोपहर 01:10 बजे जगदीशपुर विधानसभा में,
  • दोपहर 02:20 बजे रामलीला मैदान तिलोई विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी।

साध्वी निरंजन ज्योति की जनसभाएं

  • केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 11:15 बजे सुलतानपुर में दोपहर 12:20 बजे सुलतानपुर सदर विधानसभा में,
  • दोपहर 1:30 बजे भदोही जिले में,
  • दोपहर 2:35 बजे भाला औराई विधानसभा में,
  • दोपहर 3:40 बजे दुर्गागंज भदोही विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

केशव प्रसाद की जनसभा

  • प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:30 बजे आजमगढ जिले में,
  • दोपहर 12:20 बजे सगड़ी में,
  • दोपहर 1:20 बजे आजमगढ़ जिले में,
  • दोपहर 2:10 बजे मऊ जिले में,
  • दोपहर 3:00 बजे बलिया जिले में शाम 4:00 बजे गोरखपुर जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

रवि किशन करेंगे रोड शो

  • फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला 25 फरवरी को दोपहर 01 बजे बल्लीपुर इसौली वि.स. जिला सुल्तानपुर में रोड-शो एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • वह दोपहर 3:00 बजे सुल्तानपुर विधान सभा में रोड-शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें