श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म में एक मुख्य (Janmashtami program) त्यौहारों में से एक है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। यह त्यौहार धूमधाम से हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी कहीं कल तो कहीं आज जन्माष्टिमी का पर्व मनाया जा रहा है।

  • इसी क्रम में राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टिमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
  • आज नटखट गोपाल हर मंदिर में प्रकट हो गए।
  • यह त्यौहार पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर कृष्ण मंदिरों और घरों में मनाया गया।

krishna janmashtami police line lucknow

गणेश चतुर्थी 2017: महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘गणेश उत्सव’

पहली बार मुख्यमंत्री योगी पहुंचे पुलिस लाइन

  • मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद आदित्यनाथ योगी पहली बार रिजर्व पुलिस लाइन श्री कृष्ण जन्माष्टिमी के कार्यक्रम में पहुंचे।
  • उनके साथ राज्यपाल रामनाईक के अलावा तमाम नेता मंत्री और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • सीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया।
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने अत्याचारी मामा कंस का विनाश करने के लिए मुथरा में अवतार लिया था।

krishna janmashtami police line lucknow

कॉल सेंटर में आतंकी छ‌िपे होने की सूचना पर STF ने की घेराबंदी

  • इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें पकवानों का भोग लगाया जाता है।
  • रिजर्व पुलिस लाइंस में रासलीला की प्रस्तुतियों के साथ-साथ आकर्षक झांकी का इंतजाम किया गया।
  • यहां शाम को मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पहुंचे।
  • साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
  • पुलिस लाईन में हर साल की तरह मथुरा के कलाकारों ने अपनी रंगारंग मनमोहक प्रस्तुति से वहां पधारे कृष्ण भक्तों का उत्साह बढ़ाया।

krishna janmashtami police line lucknow

टीचर्स ने बच्चों के साथ मनाया ‘स्वतंत्रता दिवस’ समारोह

ये रहा जन्म अष्टिमी कार्यक्रम

  • जन्म अष्टिमी के दिन व्रत भी रखा जाता है।
  • हालांकि, बुजुर्ग, रोगी और बच्चों को इस मामले में छूट है।
  • इस दिन कुछ लोग निर्जल व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ लोग फलाहार के साथ ही उपवास रखते हैं।
  • लोगों को मानना है कि इस दिन पानी और खाना त्याग देने से भगवान श्री कृष्ण खुश होंगे।
  • मानना है कि इस दिन व्रत करने से मुन की मुरादें पूरी होती हैं।
  • इस दिन उपवास आधी रात में खोला जाता है।

krishna janmashtami police line lucknow

लखनऊ मेट्रो ने मनाया 71वां स्वतंत्रता दिवस!

  • सीएम के द्वारा शाम 7:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद रिजर्व पुलिस लाईन में मंदिर में झांकी दर्शन हुए।
  • 8:00 बजे रंगारंग कार्यक्रम के बाद आधीरात 12:00 बजे कान्हा के जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।
  • वहीं न्यू गणेशगंज में तो भगवान की छठी तक पर्व मनाया जाएगा।
  • कृष्ण जन्माष्टमी के लिए राजधानी के मंदिरों में विभिन्न इंतजाम किए गए।
  • इसके (Janmashtami program) अलावा 35वीं वाहिनी पीएसी और रेडियो मुख्यालय में भी झांकियां सजायी गईं।

लखनऊ मेट्रो को CMRS का मिला प्रमाण पत्र

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें