यूपी में चौथे चरण का मतदान 12 जिलों की 53 सीटों पर होगा। इस चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 11 उम्मीदवारों की उम्र 67 साल के पार है। इसमें चार उम्मीदवारों की उम्र तो सत्तर से 80 साल के बीच है।

गया प्रसाद की उम्र 78 साल

  • बता दें कि यूपी में तीन चरण का मतदान पूरा हो चुका है।
  • चौथे चरण 11 बुजुर्ग उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इस चुनाव में चार बुजुर्ग उम्मीदवारों की उम्र 67 वर्ष है।
  • वहीं 4 की उम्र सत्तर से 80 साल के बीच है।
  • सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार सीपीआईएम के गया प्रसाद (78)।
  • गया प्रसाद फेहपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
  • वहीं 74 साल के सीपीआई के लक्ष्मन सिंह चुनाव मैदान में दूसरे नम्बर पर हैं।
  • लक्ष्मन झांसी जिले के झांसी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • वहीं राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से 71 वर्षीय राम सेवक शर्मा झांसी की बबीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • झांसी की झांसी नगर सीट से 70 वर्षीय सीताराम कुशवाहा बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • रायबरेली की सलोन सुरक्षित सीट से ब्रज लाल पासी (68) बीएसपी से किस्मत आज़मा रहे हैं।
  • इसके अलावा 68 साल के रघुनाथ बहुजन आवाम पार्टी से इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से चुनावी मैदान में हैं।
  • बीएसपी से महोबा सदर सीट से वहीं अरमदन सिंह (67) और रायबरेली की ऊंचाहार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल (67) चुनाव लड़ रहे हैं।
  • लक्ष्मी प्रसाद (69) महोबा की चखरारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कांग्रेस से गयादीन (67) हमीरपुर की राठ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • परिवर्तन समाज पार्टी से कौशाम्बी की सिराथू सीट से 67 वर्षीय हरिलाल चुनाव लड़ रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें