उत्तर प्रदेश, सैफईः- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की शादी आज सैफई में हो रही है। आदित्य की शादी के लिए सैफई में बहुत ही भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सपा मुखिया की पारिवारिक शादी में यूपी के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। राज्य और देश की कई नामचीन हस्तियां इस हाई प्रोफाइल शादी में शिरकत करने के लिए सुबह से ही पहुँच रही हैं।

लाइव अपडेट के लिए देखें-

aditya yadav marriage

  • मंत्री शिवपाल यादव के बेटे आदित्य के विवाह समारोह में प्रदेश के मंत्रियों का जमघट लगा हुआ है।
  • सुबह से ही कैबिनेट मिनिस्टर और विधायकों का आना जारी है।
  • इस समारोह में कई दूसरे दलों के बड़े नेता भी शामिल हो रहें है।
  • बिहार के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख के समधी लालू यादव भी शादी में शामिल होंगे।
  • खबरों के मुताबिक, बिहार के सीएम नितीश कुमार भी शादी में हो सकते हैं शामिल।
  • यूपी सरकार के तमाम वरिष्ठ अफसर भी सैफई पहुंकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं।
  • आदित्य यादव की शादी में सांसद धर्मेंद्र यादव खुद पंडालों का निरीक्षण कर रहे।
  • जानकारी मिल रही है कि, सैफई ब्लॉक पंडाल में होगा जयमाल कार्यक्रम।
  • आदित्य के फेरों का कार्यक्रम, एसएन मेमोरियाल स्कूल में होगा ।
  • आदित्य की शादी में सीएम अखिलेश शादी कार्यक्रम का ले रहे जायजा
  • प्रदेश भर से विधायक, और कई नामी हस्तियां होंगी इस शाही समारोह में शामिल।
  • उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह भी शादी में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे हैं मेहमानों का स्वागत।
  • चीफ सेकेटरी आलोक रंजन भी पहुंचे।
  • लालू यादव, अमर सिंह ने दिया वर-वधु को आर्शीवाद।
  • राजलक्ष्मी बनेंगीं आदित्य की दुल्हन। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।
  • 13 मार्च को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में रिसेप्शन होगा।
  • बरात निकलने से पहले सांसद डिंपल यादव ने अपने देवर को काजल लगाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें