Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वीडियो: रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, दर्जनों घायल!

राजधानी लखनऊ में (lathicharge) मंगलवार का दिन आफत भरा रहा। विधान सभा के बजट सत्र 2017 के चलते हजरतगंज में यातायात का दबाव काफी रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई ही रही कसर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदर्शन ने पूरी कर दी।

https://youtu.be/dd26Xa6TmdA

राष्ट्रीय लोकदल के हजारों कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में किसानों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चौधरी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर ‘हल्ला बोल‘ प्रदर्शन किया।

वीडियो: आरटीओ के संरक्षण में चल रहीं सैकड़ों ट्रेवल्स एजेंसियां!

सुबह से ही प्रदेश भर के कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर विधान सभा का घेराव करने के लिए इकट्ठा हुए थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तीन जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। दोपहर करीब दो बजे जयंत चौधरी जैसे ही प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे तो पुलिस ने बर्बर तरीके से उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता का सिर फट गया। वहीं भगदड़ में दर्जनों प्रदर्शनकारी चोटिल हो गए।

 

वीडियो: कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर DIG ने किया निरीक्षण!

हंगामा बढ़ता देख सैकड़ों की तादात में खड़ी पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग का उन्हें खदेड़ा। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। जिसे कंट्रोल करने ने पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। आखिरकार सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के बाद जिला प्रशासन ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। हालांकि रूट डॉयवर्ट होने से स्कूली बच्चों को भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

वीडियो: मुरादाबाद में 78 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप!

प्रदर्शनकारी इस कदर उतावले थे कि उन्होंने एक बुजुर्ग को भी जबरन बैरिकेडिंग पर बैठा दिया। वहीं महिलाएं भी बैरिकेडिंग पर चढ़कर केंद्र और प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहीं थीं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, मुंशीराम पाल, राजेन्द्र शर्मा, वंशनारायन सिंह पटेल, डाॅ0 मेराजुददीन, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, सुधाकर पाण्डेय, ओंकार सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे आदि नेताओं के निर्देशन में प्रदेश के हजारों किसानों एवं रालोद कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने सक्रिय भाग लिया।

वीडियो: फिर दबंगों की गुंडई, टोल प्लॉजा कर्मियों को पीटा!

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने व अन्य किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया। अपने कार्यकर्ताओं एवं किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुये जयन्त चौधरी ने कहा कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि यद्यपि आज हमले में शहीद हुये अमरनाथ यात्रियों के प्रति श्रद्वांजलि अर्पित करने का दिन है।

परन्तु इस पूर्व आयोजित कार्यक्रम के द्वारा प्रदेश और केन्द्र सरकार की किसानों के प्रति वादाखिलाफी की याद भी दिलाना आवश्यक है। अतः यह प्रदर्शन शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने की हिदायत दी जिसका कार्यकर्ताओं और किसानों ने पालन किया लेकिन प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक कार्यवाही करके निंदनीय कार्य किया है।

‘सर्व शिक्षा अभियान’ को ठेंगा दिखा रहे प्रदेश के स्कूल!

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने ऐसी प्रशासनिक कार्यवाही की भर्त्सना करते हुये लखनऊ के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तत्काल निलम्बन की मांग करते हुये कहा कि निहत्थे किसानों एवं बेरोजगार नवयुवकों तथा रालोद कार्यकर्ताओं के शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार सर्वथा निंदनीय है और योगी सरकार की अर्कमण्यता का जीता जागता उदाहरण है।

बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता ने खोया आपा कर दी दोनों की हत्या!

प्रशासन के उग्र तेवर को देखते हुये रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों ने चौ0 चरण सिंह अमर रहे, किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुये गूंगी बहरी प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया।

प्रदेश सरकार एवं प्रशासन ने नकारात्मक भूमिका निभाते हुये प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए दो बार लाठीचार्ज भी किया। इसमें हजारों रालोद कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुये। जब इससे भी प्रशासन प्रदर्शनकारियों को तितर बितर नहीं कर सका तो वाटन कैनन का सहारा लेकर उन पर पानी की तेज धार से वार किया फिर भी किसानों, और रालोद कार्यकर्ताओं को विचलित करने में प्रशासन पूर्णतः असफल रहा।

वीडियो: मेरठ में 15 घंटे के भीतर फिर डबल मर्डर से सनसनी!

ये हैं रालोद की मांगें

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, हाजी वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, किरन सिंह, बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ0 अनिल चौधरी, पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बुन्देलखण्ड जोन के अध्यक्ष वीरेन्द्र साक्षी।

राजा ऐश्वर्य राज सिंह, रविन्द्र पटेल, रजनीकांत मिश्र, अम्बुज पटेल, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, रमावती तिवारी, विश्वेश्वरनाथ मिश्र, रामलखन यादव, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, सुनीता चौधरी, बृजेन्द्र वर्मा, (lathicharge) अखिलेश वर्मा, महमूद खान, रमेश सिंह सैंथवार, सीमाव अहमद, राम सिंह पटेल, रामहर्ष यादव आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

अयोध्या की समाज सेविका अर्चना तिवारी अपने पति व बच्चों के साथ शहर के गांधी पार्क में धरने पर बैठी है।

Desk
3 years ago

राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने लिया कानपुर में आईआईएस कैंपस का जायज़ा

Shambhavi
6 years ago

आरएसएस सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने सच कहा है, बीजेपी नही चाहती राम मंदिर बने : ओमप्रकाश राजभर

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version