पूरे देश में छठ पूजा का महापर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की विधि विधान से पूजन शुरू की। छठ पूजा का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल पर हो रहा है। यहां तीन सौ से अधिक छठ मइया के प्रतीक बनाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यहां मंच बनाये गए हैं। यहां शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। शुक्रवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति और पुत्रों की लंबी उम्र की कामना करेंगी। (video Chhath Puja)

वीडियो: कानपुर में ‘I Love Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

सभी घाटों पर हुई छठ मइया की पूजा

  • गुरुवार शाम को व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के दौरान गोमती नदी पर अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देकर समृद्धि की कामना की।
  • कांचहि बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. गीतों के संग टोलियों में लक्ष्मण मेला स्थित छठ घाट पर पहुंची और छठ मइया के प्रतीक सुसुबिता पर दीप जलाया और सूर्य को अर्घ्य दिया।
  • व्रती महिलाओं ने गोमती के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान सुख की और परिवार की समृद्धि की कामना की। (video Chhath Puja)
  • खदरा के शिव मंदिर घाट के साथ ही मनकामेश्वर घाट, झूलेलाल घाट सहित सभी घाटों पर महिलाओं ने पूजा-पाठ किया।

तीन निर्धन कैदी जेल से रिहा, समाजसेवियों ने दिया साथ

 

गाजीपुर में भी दिया गया अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य

  • गाजीपुर जिले की व्रती महिला माया ने बताया कि छठ पूजन जो कि एक बिहार और पूर्वांचल के साथ पूरे देश मे अब मनाया जा रहा है।
  • छठ पूजा तीन दिनों की पूजा होती है जिसमे प्रथम दिन व्रती महिलायें दिन भर व्रत के पश्चात रात में लौकी भात खाकर रहती हैं।
  • उसके दूसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर गंगा या किसी नदी के तट पर पहुँचती हैं और गंगा जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।
  • उसके बाद महिलायें वापस अपने घरों को जाती है और दूसरे दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व फिर नदी तट पर पहुँचती हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं।
  • इस प्रकार उनका निर्जला व्रत पूर्ण होता है।
  • आज व्रती महिलाओं ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

chhath puja 2017

36 घंटे का होता है निर्जला व्रत

  • बता दें कि बुधवार को व्रती महिलाओं ने रसियाव (गुड़ की बनी खीर) का सेवन कर 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत की।
  • नदी के किनारे मिट्टी की बनी सुसुबिता (छठी मइया का प्रतीक) का निर्माण किया।
  • स्नानकर महिलाएं ने पानी में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान सुख की कामना करती हैं।
  • पूजा के दौरान छठ मइया के गीतों के साथ पति या बेटा सिर पर बास की टोकरी में सभी मौसमी फल रखकर घाट तक जाते हैं।
  • महिलाएं सूप में जलते दीपक और गंगाजल के साथ छठ गीतों के संग पीछे-पीछे चलती हैं।
  • गुरुवार को ठेकुआ के साथ ही पूजन में लगने वाली सामग्री भी बनाई गई।
  • शुक्रवार को सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
  • पूजा के दौरान कुछ लोग घाट पर ही रात बिताते हैं, तो कुछ घर वापस आते हैं, लेकिन रातभर छठ मइया के गीत गाते हैं।
  • व्रती महिलाएं सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही घर वापस जाएंगी।

मोहब्बत की नगरी में विदेशी युगल पर जानलेवा हमला

लक्ष्मण मेला स्थल पर बही भोजपुरी बयार

  • लक्ष्मण मेला स्थल पर होने वाले मुख्य आयोजन में शास्त्रीय एवं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने छठ गीत प्रस्तुत किया। (video Chhath Puja)
  • अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्य आयोजन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या के अलावा कृषि मंत्री शिव प्रताप शाही, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, प्राविधिक शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन के अलावा कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
  • रंजना मिश्र सुरेश कुशवाहा, किशोर चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, रवि शंकर यादव, अखिलेश व रविशंकर देहाती के अलावा कई कलाकार गीत प्रस्तुत किये।

अमिताभ बच्चन के नए बंगले में अवैध निर्माण, BMC का नोटिस

यहां पर हो रही छठ पूजा

  • बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के पास भी छठ पूजा होगी।
  • घाट न होने से वह एक स्थान बनाया गया है।
  • केसरी खेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास छोटी नहर में गंदा पानी होने की वजह से पूर्वाचल के लोग कृष्णानगर के मानसनगर के नई पानी की टंकी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सुसुबिता बनाई गई है।
  • उदय सिंह ने बताया तैयारियां पूरी हो गई हैं।
  • महानगर के 35वीं वाहिनी पीएसी, 32वीं बटालियन के साथ ही मवैया समेत रेलवे कॉलोनियों में भी पूजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। (video Chhath Puja)
  • खदरा के शिव मंदिर घाट पर संतोष राय के गीतों के बीच पूजा होगी।
  • संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर पूजा शुरू हो गई है।

https://youtu.be/Nq33FkS9Kwc

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें