उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई थी, जिसके तहत पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पहुँचे थे। इसके साथ ही सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लोहिया ट्रस्ट की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक खत्म होने के बाद शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए और बैठक की जानकारी दी।

लोहिया ट्रस्ट के नए सचिव बने शिवपाल सिंह यादव:

  • मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई थी।
  • बैठक में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव समेत, भगवती सिंह, रामसेवक और राजेश दीपक मिश्रा मौजूद थे।
  • बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए थे।
  • जहाँ उन्होंने बताया कि, रामगोपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से हटा दिया गया है।
  • गौरतलब है कि, मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव को लोहिया ट्रस्ट का नया सचिव बना दिया है।

मुलायम 25 को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस:

  • शिवपाल सिंह यादव ने आगे बताया कि, मुलायम सिंह यादव 25 सितम्बर को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
  • जहाँ वे आगे की रणनीति बताएँगे।

क्या बोले शिवपाल सिंह यादव:

  • समीक्षा हुई है ट्रस्ट के काम की।
  • लोहिया जी के विचारों को देशभर में कैसे फैलाया जाए इसपर विचार हुआ है।
  • किसको ट्रस्ट में रखना है किसको हटाना है ये नेता जी फैसला करेंगे।
  • ट्रस्ट का सचिव रामगोपाल यादव को हटाकर मुझे बनाया गया है।
  • 25 को मुलायम सिंह जी की प्रेस है वहां पर आगे की रणनीति बताएंगे।
  • राज्य सम्मेलन में अभी तक आने का निमंत्रण नही मिला है तो कैसे जायेंगे।

भी पढ़ें: लोहिया ट्रस्ट के सहारे अखिलेश पर लगाम लगाने की कोशिश में मुलायम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें