उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक(lohia trust meeting) बुलाई थी, जिसके तहत पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पहुँचे थे। इस दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी बैठक में शामिल होने के लिए लोहिया ट्रस्ट पहुंचे थे। जहाँ मुलायम सिंह यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के समाप्त होने के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुलाकात की और बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
ट्रस्ट के काम की समीक्षा हुई(lohia trust meeting):
- गुरुवार को राजधानी लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी थी।
- बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मिले और उन्हें बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
- उन्होंने बताया कि, लोहिया ट्रस्ट की बैठक हुई।
- जिसमें भगवती सिंह, रामसेवक और राजेश दीपक मिश्रा थे।
- समीक्षा हुई है ट्रस्ट के काम की।
- लोहिया जी के विचारों को देशभर में कैसे फैलाया जाए इसपर विचार हुआ है।
- किसको ट्रस्ट में रखना है किसको हटाना है ये नेता जी फैसला करेंगे।
- ट्रस्ट का सचिव रामगोपाल यादव को हटाकर मुझे बनाया गया है।
- 25 को मुलायम सिंह जी की प्रेस है वहां पर आगे की रणनीति बताएंगे।
- राज्य सम्मेलन में अभी तक आने का निमंत्रण नही मिला है तो कैसे जायेंगे।
हटाये गए रामगोपाल यादव(lohia trust meeting):
- गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की बैठक की थी।
- बैठक में मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को सचिव पद से हटा दिया है।
- साथ ही अब यह पद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव संभालेंगे।
ये भी पढ़ें: लोहिया ट्रस्ट के सहारे अखिलेश पर लगाम लगाने की कोशिश में मुलायम
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार