[nextpage title=”lohiya trust” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले आज लोहिया ट्रस्ट की बैठक पूर्व सपा प्रमुख और ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुलाई थी। इस बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्यों को न्यौता दिया गया था। इस त्रस्त के अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश, सपा महासचिव रामगोपाल और सपा परिवार के अन्य लोग हैं। लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पर बैठक (lohiya trust meeting) शुरू हो गयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”lohiya trust2″ ]

नहीं पहुँचे अखिलेश, रामगोपाल :

  • समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है।
  • इस अधिवेशन में समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष 5 सालों के लिए चुना जायेगा।
  • साथ ही अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश 5 साल के लिए अध्यक्ष बनेंगे।
  • सपा के राज्य सम्मेलन के पहले मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट की आपात बैठक बुलाई है।
  • सियासी गलियारों में चर्चा है कि आज पूर्व सपा प्रमुख कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं।
  • ट्रस्ट कार्यालय पर पहुँचे सदस्यों के साथ ये बैठक शुरू हो चुकी है।
  • बैठक में सामाजिक गतिविधियों और नये लोगो की सदस्यता पर चर्चा होने की संभावना है।
  • पूर्व सीएम अखिलेश और सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं।
  • मगर फिर भी दोनों नेता लोहिया ट्रस्ट की इस बैठक में नहीं पहुँचे हैं।
  • इनके साथ ही सपा के कद्दावर नेता आजम खां भी इस बैठक में नहीं पहुँचे हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें