उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस उपचुनाव में विपक्षी दल गठबंधन के तहत साझा प्रत्याशी उतारना चाहते हैं मगर सपा ने इस सीट पर अपने दावे से राष्ट्रीय लोक दल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रालोद ने काफी समय पहले ही जयंत चौधरी को कैराना से प्रत्याशी बनाने का फैसला किया था। सपा के इस फैसले से विपक्षी एकता को नुकसान होना तय था।रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी खुद लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे मगर इस मीटिंग में सपा ने कैराना में अपना दावा बनाये रखा है। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट को लेकर सपा ने रालोद के साथ समझौता किया है लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी और गठबंधन को झटका देते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी ने अपने प्रत्याशी को चुनाव में उतारने का फैसला किया है।

रालोद के सिम्बल पर लड़ेंगी सपा प्रत्याशी :

जयंत चौधरी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मीटिंग के बाद साफ़ हो गया है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल भाजपा के खिलाफ उतरेगा। सपा ने अपना समर्थन रालोद को देते हुए शर्त रखी थी कि प्रत्याशी उसकी पार्टी से होना चाहिए जिसे रालोद ने मान लिया है। अब कैराना लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन रालोद के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगी। इसका अर्थ है कि प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का होगा और चुनाव चिन्ह इस उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल का होगा। गठबंधन के कोटे के तहत सपा ने ये सीट रालोद को दी है। इसके अलावा नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। यहाँ से समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन प्रत्याशी होंगे। इस तरह उपचुनावों के लिए सपा-आरएलडी के बीच महागठबंधन तय हो गया है।

 

ये भी पढ़ें: शिवपाल को महासचिव बनाये जाने पर बोले अखिलेश, वे पार्टी के काम में लगे हुए हैं

lok dal

लोकदल लड़ेगा उपचुनाव :

समाजवादी पार्टी ने पश्चिम यूपी में रालोद की पकड़ को समझते हुए ये सीट उसे दे दी है लेकिन इस सीट पर उसके चुनाव निशान पर पूर्व सांसद तबस्सुम हसन चुनाव लड़ेंगे जो सपा नेत्री हैं। ऐसा करते हुए अखिलेश यादव ने एक साथ जाट और मुस्लिम वोटों को साधने की कोशिश की है। लेकिन अखिलेश यादव की इस कोशिश में मुलायम सिंह यादव के एक करीबी ने रोड़ा अटका दिया है। मुलायम सिंह यादव के करीबी लोक दल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कैराना और नूरपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नूरपुर से लोकदल ने बसपा के पूर्व प्रत्याशी गौहर इकबाल अपना उम्मीदवार बनाया है वहीँ कैराना लोकसभा सीट के के उपचुनाव में लोकदल जल्द ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगा।

 

ये भी पढ़ें: सपा का फरमान, सभी पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद करें तैयारियाँ

 

 

 

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें