2019 का लोक सभा चुनाव नजदीक है, जौनपुर की सीट की बात की जाए तो मुकाबला भी काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि कि इस बार का चुनाव है ही कुछ ऐसा। वही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला से खास बातचीत।

सवाल- लोकसभा चुनाव में आप की देखी जा रही है नज़दीकियां क्या सत्य है।

जबाब- ये पार्टी का दायित्व है। इस बात के लिए बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक इस बात के लिए प्रगतिशील है।

सवाल- हां ? तो क्यों लड़ना चाहते हैं आप लोकसभा की इस सीट से चुनाव?

कौन लड़ेगा चुनाव ये पार्लियामेंटी बोर्ड सांसदीय दल तय करती है, भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते कौन सा दायित्व पार्टी देती है उस दायित्व का निर्वहन करना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।

सवाल- पूर्ब सांसद ने कहा था, भाजपा इस जिले में कमजोर रही तो मेरे वजह से रही…?

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।सदस्य संख्या के हिसाब से सबसे वडी पार्टी न किसी व्यक्ति विषेस के कारड से जीतती है न ही हारती है पार्टी का अपना संगठित आधार है लगातार राष्ट्रवाद की मिसाल को लेकर आगे बढ़ रही है। पिछले चुनाव की बात करे तो लगभग तीन लाख वोटो से जनपद में विजय दर्ज की थी।

सवाल- क्यों दे रहीं ममता CBI के खिलाफ पुलिस कमिश्नर का साथ?

ये तो सीसे की तरह साफ हो गया है,दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ पढ़ा जा सकता है कि ममता जी गैर संवेधानिक काम में लिप्त थी। आज सुप्रीम कोर्ट का आदेश उन सभी पर तमाचा है जो इनका साथ दिए थे।

सवाल-  कांग्रेस में प्रियंका गांधी का आना ?

देखिये उनके नेतृत्व पर ही सवाल है,कि उनसे पार्टी समल रही तो प्रियंका वान्द्रा जी का सहारा लेना पढ़ रहा है,कोंग्रेस जिस राह पर चल रही उस राह पर पर कोई नही बचा सकता। कोंग्रेस पर जिनका भी हाथ है जनता उन्हें माफ़ नही करेगी वही प्रियंका वान्द्रा जी की बात करे तो वो न राजनीत के लिए है न ही उनका आना राजनीत में आश्रयजनक है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]यूपी में भगवा पार्टी को अगर हराना चाहते हैं, तो वे केवल कांग्रेस को ही वोट दे: भूपेश बघेल ?[/penci_blockquote]

सवाल- यूपी में भगवा पार्टी को अगर हराना चाहते हैं, तो वे केवल कांग्रेस को ही वोट दे: भूपेश बघेल ?

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ से आते है सायद उत्तरप्रदेश की जमीनी हकीकत से वाकिफ नही है।उत्तरप्रदेश में कोंग्रेस पिछली बार 2 सीटे पाई थी,और विधानसभा में 7 सीटे जो गड़बन्धन में सहियोगी है उनको 2 सीट छोड़ दे। उत्तरप्रदेश में कोंग्रेस अंतिम शासे गिन रही ।

सवाल- प्रदेश में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है बीजेपी: नरेश उत्तम ?

चाहे समाजवादी पार्टी हो चाहे बहुजन समाज या कोंग्रेस 10 साल यूपीए की सरकार में सपा बसपा केंद्र में समर्थन दे रही थी और प्रदेश में कोंग्रेस। उत्तरप्रदेश में मुलायम सिंह जी और अखिलेश जी ने शासन किया था।क्या हाल था किशानो का धान व गेंहू की खेती नही होती थी जो थोड़ी बहोत होती थी वो विचौलिए के माध्यम से होती थी। बिना आंकड़े देखे हताशा में महागठबंधन है। जब गठबंधन बना था आज की बात करे तो गठबंधन की हवा निकल चुकी है।

सवाल-  सपा बसपा के गठबंधन की बात करें तो,2019 के चुनाव में कितना असर पड़ेगा?

ये बन्दूक व सन्दूक का गठजोड़ है,उत्तरप्रदेश की जनता ने देखा है किस प्रकार बसपा सुप्रीमो किस प्रकार से सन्दूक के सहारे राजनीति करती रही है और किस तरह समाजवादी पार्टी बन्दूक के सहारे प्रदेश में शासन करती रही है।वैसे जनता इनके बहकावे में नही आने वाली है बुआ और बबुआ को जनता जरूर नकारे गी और उत्तरप्रदेश में 73 से ज्यादा सीटों में भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद व विस्वास से जीतेगी।

 सवाल – राम मंदिर कि बात करे तो ?

ये आस्था का विषय है भारतीय जनता पार्टी 1989 में पहली बार राम मंदिर पर अपना दृष्टिकोड़ पालमपुर अधिवेसन में प्रस्तुत किया था। तब से आज तक हम उसपर कायम है हमारा स्पस्ट कहना है मंदिर उस स्थान पर था मंदिर है और रहेगा।

सवाल- सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग कर रही केंद्र की मोदी सरकार: अखिलेश यादव

सभी घोटालो में लिप्त है परिवार की पार्टी है परिवार के विकास में लगे हुए है जिन लोगो ने एक दूसरे के राह में काटे विखेरे थे।आज वे एकजुट हो रहे है जनता समझ २ही है एकजुटता आखिर कियु है। एकजुटता अपनी अपनी कॉलर बचाने के लिए। चाहे वो जो कोई भी हो।

रिपोर्ट संवाददाता : तन्मय बरनवाल

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Uttar Pradesh  Hindi Newsसे जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें

यूट्यूबचैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें