भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। यूं तो अमित शाह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आये हुए हैं। लेकिन उनके इस दौरे को यूपी विधानसभा की तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है। लखनऊ के निराला नगर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की अपास संभावनाएं हैं।

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी विकास की अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है।
  • लेकिन इससे पहले यहां कि विकास व्यवस्था को ठीक करने की सख्त जरूरत है।
  • अमित शाह ने यहां के युवाओं से बेहतर कल देने का वादा किया।
  • शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है।
  • तो हम प्रदेश के युवाओं को दुनिया के साथ लाकर खड़ा कर देंगे।
  • वर्तमान में प्रदेश की हालत बेहद खराब है जिसे हम बदलना चाहते हैं।

विकास होगा भाजपा का एजेंडाः

  • शाह ने चुनाव के वक्त विकास का एजेंडा सेट होने की जरूरत बतायी।
  • शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उनकी तीन प्राथमिकताएं हैं।
  • बुनियादी ढांचे का विकास, युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर कानून-व्यवस्था।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव में जातिवाद या तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित नहीं होने चाहिए।
  • इसके साथ ही शाह ने कहा कि हम विकास के एजेंडे के साथ चुनाव में उतरेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें