उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के गोवर्धन थाना क्षेत्र के महरौली गांव में उस समय दहशत फैल गई जब गांव के बाहर खेत में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर डाल के सहारे फंदे से लटके मिले। गाँव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पड़ताल के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। लेकिन वः गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम कर रही थी। घर वाले दोनों की शादी करने के लिए मंजूर नहीं थे इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों अपने-अपने घरों से शुक्रवार देर रात से गायब थे। परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे लेकिन वह नहीं मिले। सुबह जब गांव वालों ने ये नजारा देखा तो तो उनके होश उड़ गए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही थी। अपडेट के लिए कृपया इंतजार करें…
मथुरा: लड़की की शादी तय होने से नाराज प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
![Lover couple committed suicide in Govardhan Police Station mathura](https://uporg.in/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-4-copy-11.jpg)
Lover couple committed suicide in Govardhan Police Station mathura