Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जयमाल के दौरान प्रेमी ने किया दुल्हन को प्रपोज, दूल्हे ने किया शादी से इंकार

lover proposed to bride during the Jaymala in Kanpur

lover proposed to bride during the Jaymala in Kanpur

डीजे की धुन में लोग थिरक रहे थे। दूल्हा, दुल्हन के इन्तजार में स्टेज पर खड़ा था। दुल्हन जैसे स्टेज पर आयी तो दूल्हे ने आगे बढ़कर उसे हाथ दिया। शादी में मौजूद लोगों को बस इन्तजार था जयमाल का, लेकिन इसी बीच स्टेज पर एक शख्स पहुंचा और दूल्हन का हाथ पकड़ कर माइक से दूल्हन को अपने प्रेम का इजहार करने लगा। फिर क्या वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गये। शादी के माहौल में खलल पड़ गई। यह सब देख दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। फिर क्या था लड़की पक्ष के लोग बिफर गये और दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी।

जयमाल के दौरान स्टेज पर पहुंचा था प्रेमी

जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के राम राधिका वाटिका में लखनऊ निवासी एसबीआई बैंक के लिपिक मनोज गुप्ता की शादी कानपुर निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री नेहा से हो रही थी। सब कुछ ठीक था सभी लोग खुशी से झूम रहे थे। लोग जयमाल का इन्तजार कर रहे थे लड़का और लड़की स्टेज पर थे तभी लड़की का प्रेमी स्टेज पर पहुंच गया और लड़की का हाथ पकड़कर अपने प्रेम का इजहार कर दिया।

दूल्हन ने किया अपने भाई को इशारा

बताया जा रहा है कि प्रेमी के स्टेज पर चढ़ने पर लड़की ने अपने भाई को इशारा किया। बहन का इशारा देख लड़की के भाई ने लड़के को स्टेज से नीचे उतार कर मौके से भगा दिया। प्रेमी का ये पूरा ड्रामा देख मनोज गुप्ता ने शादी करने से मना कर दिया। लड़के के शादी से मना करने पर लड़की वाले बिफर गये और लड़के पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आयी। जहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।

दहेज मांगने का लगाया आरोप

वही दूल्हा मनोज गुप्ता ने बताया की स्टेज पर मेरे सामने ही एक लड़का आया और उसने नेहा को प्रपोज कर दिया। जिसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। बताया की शादी से पहले भी जब भी वो नेहा को फोन करता था तो वो उससे बात नहीं करती थी और जब शादी से मना कर दिया तो नेहा के घर वालों ने उस पर दहेज मांगने का आरोप लगा दिया है। वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया की शादी समारोह में संगीत के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मामला थाने में है जब तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः टिकट मांगने पर प्रियंका गांधी ने लिखवाया जबरन इस्तीफा- कांग्रेस MLC

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने CM योगी: डा0 चन्द्रमोहन

Related posts

वीडियो: मेरठ पुलिस की गुंडागर्दी: युवक को पीटते हुए पुलिसकर्मी का बेरहम चेहरा आया सामने!

Kamal Tiwari
8 years ago

चलती हुई इको कार में लगी भीषण आग कार में बैठी सवारियां और ड्राइवर बाल बाल बचे इको में थे ड्राइवर समेत 5 लोग थे सवार धनेटा शीशगढ़ रॉड पर हुआ हादसा कार में आग देख आसपास मैच हड़कंप शाही थाना छेत्र की घटना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

दस हजार के इनामी बदमाश की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, पुलिस के पहुचने से पहले हुआ फरार, इनामी बदमाश के दो साथी हुए गिरफ्तार, इनामी बदमाश ने तीन दिन पूर्व धारदार हथियार से हमला कर पांच लोगों को किया था घायल, बदमाश ने 6 माह पूर्व अपने दो लड़को की थी हत्या, रजपुरा थाना के गाँव भीकमपुर का निवासी हैं इनामी बदमाश मुकेश यादव।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version