1400 साल पहले इराक में स्थित मस्जिद-ए- कूफा में 21वीं रमजान (21th Ramadan Juloos) के दिन सुबह नमाज अदा करते समय दामाद-ए-पैगंबर हजरत अली की शहादत हो गई थी। इसके चलते गमगीन माहौल में शविवार को पुराने लखनऊ में 21वीं रमजान 2017 का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकला गया।

  • सुबह से ही जुलूस में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए।
  • जुलूस में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा।
  • पुलिस दूरबीन और ड्रोन की मदद से जुलूस पर निगरानी कर रही थी।
  • यह जुलूस रोजा-ए-काजमैन थाना सआदतगंज से शुरू होकर मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह कुंवर इण्टर कॉलेज, टुड़ियागंज तिराहा से बांये मुड़कर नक्खास, अकबरी गेट, पाटानाला चौकी, शिया कालेज होते हुये सेन्ट ज्यूड्स केजी एवं प्राइमरी स्कूल इमामबाड़ा मो. तकी के पास जाकर समाप्त हुआ।

21th ramzan juloos in lucknow

 

ये भी पढ़ें- CMS ने निकाली ‘करो योग रहो निरोग जन जागरण रैली’!

पूरे शहर में मनाई गई शहादत

  • पुराने लखनऊ में (21th Ramadan Juloos) ताबूत जुलूस उठकर जुलूस निकाला गया।
  • जिसमे बड़ी तादात में शिया समाज से जुड़े हुए लोग शामिल हुए।
  • इस ताबूत जुलूस में अल्लाह के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के जानशीन पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत पूरे शहर में मनाई गई।
  • मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार यह जुलूस 19वीं रमजान को दामाद-ए-पैगंबर हजरत अली की याद में निकाला जाता है।

21th ramzan juloos in lucknow

 

ये भी पढ़ें- पोकलैंड मशीन से आज तोड़ा जायेगा गायत्री प्रसाद का अवैध निर्माण!

  • इसमें परंपरागत तरीके से सुबह से ही लोग जुलूस में शामिल होते हैं।
  • इस दौरान मजलिस भी होती है, मजलिस में हजरत अली की शहादत का किस्सा सुनकर माहौल गमगीन हो जाता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद से उनकी याद में 19वीं रमजान से जुलूस और मजलिसों का दौर शुरू होता है।
  • यह सिलसिला 21वीं रमजान को समापन होता है।
  • लखनऊ में हजऱत इमाम अली अलैहिस्सलाम कु शहादत के गम में बहुत ही ग़मगीन माहौल में 21वीं रमज़ान का जुलूस निकाला गया।

21th ramzan juloos in lucknow

 

ये भी पढ़ें- बलिया रिहाई मंच नेता मंगल राम पर जानलेवा हमला!

ड्रोन की निगरानी और इतनी फोर्स का रहा पहरा

  • अपर पुलिस अधीक्षक-15
  • अपर जिला मजिस्ट्रेट- 15
  • पुलिस उपाधीक्षक- 40
  • उप जिला मजिस्ट्रेट- 40
  • निरीक्षक- 20
  • थाना प्रभारी- 35
  • उप निरीक्षक- 350
  • हेड कांस्टेबल- 150
  • कांस्टेबल- 1400
  • पीएसी- 10 कंपनी
  • आरएएफ- 4 कंपनी
  • CCTV कैमरा – सम्पूर्ण क्षेत्र नगर पश्चिमी
  • ड्रोन कैमरा- 2
  • CCTV युक्त वैन- 2
  • मोटर साईकिल स्क्वॉड- 12
  • घुड़सवार पुलिस- 10
  • स्पेशल मोबाईल- 20
  • इसके (21th Ramadan Juloos) अलावा सोशल मीडिया में व्हाट्सप्प, फेसबुक, ट्विटर पर निगरानी के लिए क्राइम ब्रांच साइबर क्राइम सेल को लगाया गया।

ये भी पढ़ें- ढपोरशंखी बन गई है भाजपा सरकार: राजेंद्र चौधरी!

देखिये जुलूस की 24 तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”82315″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें