Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ : गोमतीनगर में जिम ट्रेनर ने खुद को गोली मार के की आत्महत्या।

gomtinagar gym trainer sucide

gomtinagar gym trainer sucide

लखनऊ : गोमतीनगर में जिम ट्रेनर ने खुद को गोली मार के की आत्महत्या।

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े और देखा युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घरवालों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइडनोट मिला है। घटना में प्रयुक्त असलहा को कब्जे में ले लिया गया है मौके से खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं, युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र की है। यहां विवेक खंड-4 त्रिमूर्ति होटल में मऊ जिले के रहने वाले जिम ट्रेनर प्रवीण पांडे ने ख़ुद को मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारी है। मौके पर पुलिस को एक खोखा कारतूस मिला है। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में युवक को खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश कमेटी के 126 पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी

Sudhir Kumar
5 years ago

श्रावस्ती: रिश्वतखोर दारोगा नीरज यादव का भिनगा विधायक ने किया पर्दाफाश

Shashank
6 years ago

दिल्ली:- मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Desk
2 years ago
Exit mobile version