उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी का पारिवारिक संकट पार्टी की टूट की वजह बनने की ओर अग्रसर है, इस संकट से उबरने के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है।

भिड़े अखिलेश और शिवपाल समर्थक:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा प्रमुख ने बैठक का आयोजन किया है।
  • जिसके बाद सुबह से ही अखिलेश और शिवपाल सिंह समर्थक सपा कार्यालय पर जमा हुए हैं।
  • वहीँ इस बीच दोनों ओर से नारेबाजी की जा रही है।
  • इससे पहले अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए।

पार्टी कार्यालय पंहुचा सपा का शीर्ष नेतृत्व:

  • समाजवादी पार्टी में सोमवार को बड़ा फैसला होना है।
  • जिसके तहत सपा प्रमुख, शिवपाल सिंह यादव समेत अखिलेश यादव भी पार्टी ऑफिस पहुँच चुके हैं।
  • वहीँ कार्यालय में बैठक की शुरुआत सीएम अखिलेश यादव ने अपने संबोधन से की।

पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन लगातार जारी:

  • समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सपा की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गयी है।
  • वहीँ कार्यालय के बाहर शिवपाल और अखिलेश यादव के समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
  • पुलिस ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किये हैं।
  • बेरिकेटिंग, रस्से के माध्यम से रास्ता रोका गया है।
  • पुलिस द्वारा उग्र समर्थकों पर लाठीचार्ज भी किया गया।

सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधन:

  • सीएम अखिलेश के भावुक भाषण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपना संबोधन किया।
  • अपने भाषण में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश से सीधा संवाद किया।
  • संबोधन में शिवपाल सिंह ने सपा प्रमुख से नेतृत्व बदलने की मांग की।

सपा प्रमुख ने शुरू किया संबोधन:

  • सपा प्रमुख अपने संबोधन के दौरान काफी गंभीर दिखे।
  • जिसमें उन्होंने उन सभी को निशाने पर लिया जिन्हें पार्टी के अनुशासन से समस्या है।

सपा प्रमुख ने सीएम-शिवपाल को मिलवाया गले:

  • संबोधन के बाद सपा प्रमुख ने सीएम और शिवपाल से गले मिलने को कहा।
  • लेकिन मंच पर हालात और बिगड़ गए।
  • मंच पर सीएम और शिवपाल सिंह यादव के बीच कहासुनी हो गयी।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश मंच छोड़कर कार्यालय से निकल गए।

मंच पर शिवपाल और सीएम के बीच धक्का-मुक्की:

  • बैठक के बाद सीएम अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छुए।
  • लेकिन इसी बीच मंच पर माइक को लेकर सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह के बीच झड़प हो गयी।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख और सीएम अखिलेश अपने-अपने आवास वापस चले गए हैं।
  • वहीँ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी भी पार्टी ऑफिस में मौजूद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें