उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही अखिलेश सरकार में हुए कई कामों में बदलाव किया जा रहा है। बीते दिनों यूपी परिवहन की बस और सीएम योगी के दफ्तर पर भगवा रंग चढ़ाया गया था। अब पूर्व सीएम अखिलेश के एक ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी भगवा रंग चढ़ेगा।


साइकिल ट्रैक दिखेगा भगवा :


  • उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से बदलाव का दौर जारी है।
  • पूर्वर्ती समाजवादी सरकार में किये गये कई फैसलों को योगी सरकार ने बदल दिया है।
  • साथ ही अखिलेश यादव के कई ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी सीएम योगी के नजर टेढ़ी है।
  • अपनी सरकार आने पर पार्टी के रंग में यूपी रंगना राजनैतिक दलों की पुराणी आदत है।
  • समाजवादी पार्टी की सरकार में भी ये नजारा काफी बार देखने को मिला था।
  • अब भाजपा सरकार आने के बाद से उत्तर प्रदेश में भगवा रंग देखने को मिल रहा है।
  • इसकी शुरुआत यूपी परिवहन की बसों को भगवा रंग में शुरू कर की गयी थी।
  • इसके बाद सीएम योगी के दफ्तर पर भी भगवा रंग चढ़ाया गया था।
  • साथ ही कई कई मंत्रियों ने तो अपनी नेम प्लेट पर भी भगवा करा लिया था।
  • अब पूर्व सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी भगवा रंग देखने को मिलेगा।
  • बीते दिनों नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा सरकार में बने साईकिल ट्रैक को हटाने की बात कही थी।
  • सुरेश खन्ना का कहना था कि साइकिल ट्रैक के कारण रोड पर जाम की समस्या बढ़ती है।
  • सपा सरकार में ये साइकिल ट्रैक पर्यावरण संरक्षण और साइकल चलाने वालों के लिए बनाया था।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साइकल ट्रैक पर बिछ गई बेंच।
  • भाजपा सरकार ने तो इस साइकिल ट्रैक को हटवाने का भी आदेश दे दिया था।
  • मगर अब उसे हटाने की जगह जनता के लिए सरकार ने वहां पर बेंच लगवा दी है।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता के बैठने के लिए बेंच लगाने का आदेश दिया है।
  • मगर ख़ास बात है कि दफ्तर और बसों की तरह ये बेंचें भी भगवा रंग में रंगी होंगी।
  • साइकल ट्रैक बनाने में पिछली सरकार ने 118 करोड़ रूपये खर्च किये थे।


UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें