चमचमाता सूरज, आसमान से बरसती आग, चिलचिलाती धुप, गर्म हवा, ऐसा होता है गर्मी का मौसम। ये मौसम जिसमें न घर में मन लगता है और न ही घर से बाहर निकलने का मन होता है। पंखा और कूलर तो भूल ही जाईये एयर कंडीशनर भी इस गर्मी से राहत नहीं देता। ऐसे में राहत ढूंढने आखिर जायें तो जायें कहा? गर्मी के इस मौसम में शहर भर में तमाम शीतल पेय और गन्ने के रस की दुकानें आप को सजी मिल जाएंगी। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ शिकंजी की दुकानों पर मिलेगी। गर्मी से बचने के लिए लोग खूब नींबू पानी और सोडा शिकंजी पी कर तपन को दूर भगा रहे हैं।

पिएं पप्पू की शिकंजी-

  • अगर आप डालीगंज क्रासिंग से गुजर रहे हैं तो धूप में पप्पू शिकंजी ना पी पाए तो समझो मजा किरकिरा हो गया।
  • यहां की शिकंजी इतनी मशहूर है कि दूर-दूर से लोग इसे पीने के लिए आते हैं।
  • घिसी हुई बर्फ पर नींबू के रस, उसमें थोड़ा काला नमक और चीनी, ये है राज पप्पू की शिकंजी का।
  • पप्पू जिस अंदाज़ से इस शिकंजी को बनाते हैं वो आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है।
  • 10-15 रुपये की शिकंजी पीने वालों के दिल और दिमाग को ठंडा-ठंडा कूल-कूल कर देती है।

https://www.youtube.com/watch?v=llbigkBfocg&feature=youtu.be

  • पप्पू केवल शिकंजी ही नहीं बनाते है, बल्कि आइस गोला भी बनाते हैं।
  • इसके अलावा पप्पू का सोड़ा शिकंजी भी पूरे इलाके में पॉपुलर हैं।
  • गर्मी से राहत पाने के लिए पेय पदार्थों का सेवन अधिक मात्र में करना चाहिए।
  • ऐसे में पप्पू की नींबू और सोड़ा शिकंजी और आइस गोला आपको गर्मी से राहत दिलाएगा।
  • वैसे तो पूरे शहर में शिकंजी बिक रहीं हैं लेकिन इसका मजा ही कुछ और है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड हेरिटेज डे :लखनऊ की ऐतिहासिक और संस्कृतक धरोहर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें