मानचित्र स्वीकृति के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण में दाखिल किये गए अंसल बिलडर्स के 11 मानचित्रों में खामियां पाये जाने को लेकर उन्हें लौटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये मानचित्र मास्टर प्लान 2021 के आधार पर बनाये गए। इसमें 2031 मास्टर प्लान का ध्यान नहीं रखा गया जबकि नये प्लान में आउटर रिंग रोड भी निकली है। लिहाजा उनके मानचित्रों को लौटाया गया।

ये भी पढ़ें :एलडीए में सर्वेयर को दे दिया जेई का जिम्मा!

बिल्डर्स रुपयों के बल पर कराते थे काम

  • दरअसल, अंसल बिल्डर्स विस्तारित क्षेत्र में टाउनशिप बनाने को लेकर कार्य कर रहा है।
  • इसी कड़ी में उनकी ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण में 11 मानचित्र पूर्व में दाखिल किये गए थे।
  • जिन पर एलडीए को स्वीकृति देनी थी। इसके बाद इन मानचित्रों की समीक्षा भी की गई।
  • एलडीए अधिकारियों ने बताया कि उनके मानचित्रों में 2031 के मास्टर प्लान का ध्यान नहीं रखा गया था।
  • जबकि नये प्लान में आउटर रिंग रोड गुजरी हुई है।
  • लिहाजा, उनमें सुधार को लेकर मानचित्र लौटा दिये गए।
  • हालांकि बताया जा रहा है, अभी तक अंसल जैसे बिल्डर्स रुपयों के बल पर काम करवा लिया करते थे।

ये भी पढ़ें : आगरा में भारतीय शिक्षा पर किया जायेगा ‘मंथन’!

  • लेकिन एलडीए में वरिष्ठ अधिकारियों के बदल जाने पर उनका खेल नहीं चल पा रहा है।
  • इस वजह से अन्य अधिकारी भी नियमानुसार काम करने को मजबूर हैं।
  • अभी तक किसी बाबू को तो किसी अधिकारी को पैसा देकर बड़े लोगों के काम आसानी से हो रहे थे।

ये भी पढ़ें :प्रशासन ने बाढ़ के लिए जारी किये हेल्पलाइन नंबर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें