लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से तीन अवैध निर्माण सील किये गए। निरालानगर व अलीगंज में जोन चार की ओर से यह कार्रवाई की गई।अधिशासी अभियन्ता, जोन-चार के नेतृत्व में करन अरोड़ा एवं गौरव अरोड़ा द्वारा निराला नगर स्थित भूखण्ड संख्या-155 (मकान नंबर-497/153), प्रियंका कपूर व सुमन कपूर द्वारा भूखण्ड सं या-बी-161-ए, कुतुबपुर इरादत नगर, निराला नगर, पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने पर उसे सील कर दिया गया। इसी तरह नेपाल सिंह द्वारा अलीगंज स्थित 35-बी, सेक्टर-ई, चन्द्रलोक कालोनी पर आवासीय से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किये जाने पर उसकी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें : राजधानी के इन स्थलों का होगा जीर्णोंद्धार, बढ़ेगी ख़ूबसूरती!

हुई प्रभावी कार्रवाई

  • आपको बता दें की लविप्रा के उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह के निर्देशों पर राजधानी में अभियान चल रहा है।
  • इस अभियान के अंतर्गत राजधानी में बिना नक्शा पास कराये बनाये गए भवनों को सील किया जा रहा है।
  • इसी क्रम में गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
  • अभियान के अंतर्गत निरालानगर व अलीगंज में जोन चार की ओर से यह कार्रवाई हुई ।
  • इस मौके पर प्राधिकरण पुलिस बल एवं क्षेत्रीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।
  • इसके बाद इन स्थलों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
  • प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग के प्रभारी अधिकारियों और अभियन्ताओं द्वारा शहर में मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्मित किये गये।
  • अवैध निर्माणों के साथ ही स्वीकृत किये गये मानचित्रों के विपरीत निर्मित अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :अवैध डीजल-पेट्रोल के अड्डों पर छापा

ये भी पढ़ें : कानपुर: डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें