लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अवैध निर्माण के प्रति सख्ती दिखायी। आदेश हो चुके अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए रोस्टर तैयार किया गया और कुछ कार्रवाईयां भी हुईं लेकिन, अब यह सब ठंडे बस्ते में चला गया है। इसके लिए पहले तो ईद के चलते पुलिस के बंदोबस्त में फंसे होने के कारण एलडीए को कार्रवाई के दौरान पुलिस न मिलने को वजह बताया गया जबकि, अब एलडीए के प्रवर्तन अधिकारी के तबादले होने से कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही है। लिहाजा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई सुस्त पड़ गई है और अवैध निर्माण करने वाले मौज में हैं।

ये भी पढ़ें : प्रदेश में अब 500 अदालतों का होगा गठन

अब अधिकारियों का तबादला बना रोड़ा

  • राजधानी में अवैध निर्माणों की संख्या लाखों में है। लोगों ने मनमाने ढंग से निर्माण करवा रखे हैं।
  • गोमती नगर से लेकर हुसैनगंज, नाका आदि में खुलेआम आवासीय भवनों का कॉमर्शियल उपयोग हो रहा है जो कि गलत है।
  • बीते वर्षों में एलडीए ने अवैध निर्माणों पर लापरवाही भरे रवैये के चलते यह स्थिति और भी बढ़ गई।
  • हालांकि इसके लिए अधिकारियों के भ्रष्टïचार को भी माना गया।
  • आरोप लगे कि उन्होंने व्यापारियों व भवन स्वामियों से रुपए लेकर अवैध निर्माण होने दिए।
  • एक की देखादेखी दूसरे ने भी यही किया।
  • वर्तमान वीसी ने पद संभालने के बाद जिन अवैध निर्माणों को ढहाने के आदेश हो चुके थे।
  • उन पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
  • इसके तहत 14  जुलाई तक प्रतिदिन के अनुसार रोस्टर भी तैयार किया गया।
  • इसमें क्षेत्रवार कार्रवाई के संदर्भ में लिखा गया था।
  • इसके तहत गायत्री प्रजापति सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण ढहाये गए।
  • लेकिन, ऐशबाग क्षेत्र में पथराव होने के बाद इंजीनियर के घायल होने पर एलडीए सजग हुआ।
  • और उसके बाद निर्देश दिये गए कि जब तक पर्याप्त पुलिस बल न हो, कार्रवाई न की जाए।
  • इसके बाद कई दिन एलडीए के प्रवर्तन अधिकारी थानों पर पुलिस बल मिलने का इंतजार करते रहे।
  • लेकिन, अधिकतर पुलिसकर्मी रमजान का माह होने के चलते बंदोबस्त में व्यवस्त रहे।
  • लिहाजा पुलिस बल नहीं मिल पाता। इसलिए ईद तक कार्रवाई को टाल दिया गया।
  • अब एलडीए के अधिकारियों का तबादला हो गया।
  • तबादलों में वे सभी प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं जिन्हें अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करनी थी।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • एलडीए से संयुक्त सचिव धनंजय शुक्ला
  • नजूल अधिकारी सीएल मिश्रा
  • मुख्य अभियंता ओपी मिश्र
  • अधीक्षण अभियंता दुर्गेश कुमार डीसी श्रीवास्तव
  • एके सिंह अवनींद्र कुमार सिंह
  • डीसी सचान, आरडी वर्मा आदि ।
इन बड़े अवैध निर्माणों पर कार्रवाई बाकी
  • बुक्कल नवाब के परिवारीजनों के अपार्टमेंट्स, शारदा प्रताप शुक्ला का अवैध निर्माण आदि पर अब भी एलडीए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं कर सका है।
  • इसी तरह सैकड़ों अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई अभी शेष है।
  • एलडीए सचिव जय शंकर दुबे का कहना है कि पथराव की घटना के बाद हमने सतर्कता बरती है।
  • रमजान में पुलिस बल न मिलने से कार्रवाई प्रभावित हुई।
  • जल्द ही फिर से इसमें तेजी लायी जाएगी।

ये भी पढ़ें : यूपी में आईएएस अधिकारियों के स्थान्तरण पर रोक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें