Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लख़नऊ: पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खुलेंगी दुंकाने,रव‍िवार का लॉकडाउन भी हुआ खत्म

लखनऊ |प्रदेश में अनलॉक-4 के तहत सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी कर दी थी। अब सरकार ने रविवार की बंदी की बाध्यता भी खत्म कर दी है। यानी अब बाजारों में पुरानी व्यवस्था लागू की जा सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया |

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बन्दी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। उन्होंने कहा कि कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

अयोध्यावासियों का इंतजार ख़त्म, पुष्पक से आये प्रभु राम

Kamal Tiwari
7 years ago

अक्टूबर मध्य तक हो सकती है बसपा के उम्मीदवारों की घोषणा

Shashank
6 years ago

वीडियो: बसपा के पूर्व सांसद के बेटे ने अधिवक्ता को मारी गोली!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version