राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई (firing) में दो पक्ष आपस में उस समय भिड़ गए, जब एक पक्ष हिन्द नगर में कार से अपने घर जा रहा था।

ग़ाज़ियाबाद: मॉल के बाहर फ़िल्मी स्टाइल में किया शूट!

  • इसी बीच दूसरे पक्ष के बाइक सवार लोग आ धमके।
  • कार को ओवरटेक करने लगे। इसके बाद कार में सवार ठेकेदार बाहर निकला और उसने दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
  • बताया जा रहा है कि दो गोलियां चली थी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बिजलीकर्मी बन बदमाशों ने मंदिर में डाली डकैती!

रास्ते में फायरिंग से हड़कंप

  • जानकारी के अनुसार, हिन्दनगर निवासी राणा संग्राम सिंह हिंद नगर में कार से अपने घर जा रहे थे।
  • रास्ते में सेक्टर एफ एलडीए कालोनी निवासी महेन्द्र सिंह उर्फ मोनू सिंह अपने साथियों के साथ बाइक से थे।

मोबाईल टॉवर पर चढ़कर कर रहे स्वच्छता आंदोलन!

  • बाइक सवार महेन्द्र सिंह ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
  • उसके बाद दोनों पक्षों में बीच में कहासुनी होने लगी।
  • इसी बीच राणा संग्राम सिंह ने दूसरे पक्ष को दबाव में लेने के लिए लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ के दौरान इनामी गिरफ्तार, 2 थानेदार घायल!

  • जिससे दूसरे पक्ष के लोग घबरा गए और भागने लगे।
  • इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

आशा बहुएं रंग देखकर बता सकेंगी नवजात का हाल!

  • मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को हिरासत में ले लिया, पर राणा संग्राम सिंह व महेन्द्र सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
  • पुलिस के अनुसार (firing) कोई व्यक्ति हताहत नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

झारखण्ड से मजदूरी करने आया युवक संदिग्ध हालात में लापता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें