लखनऊ : चिनहट में पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

चिनहट में पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव के बेटे शिवराज ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली।
वह कार से अपने ईंट भट्ठे पर जा रहे थे।
मृतक ने घर की बांउड्री वॉल के अंदर खड़ी कार में खुद को गोली मारी है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा है।

ईंट भट्ठा व्यवसायी शिवराज सिंह यादव (40) पुत्र के पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली।
थाना चिनहट प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवराज करीब सुबह नौ बजे घर से अपने ईंट भट्ठे को जा रहे थे।
कार में बैठते ही गोली चलने की आवाज आई। आननफानन में परिजन पहुंचे।
कार उनके घर के बाउंड्री वॉल के अंदर ही खड़ी थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवराज का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
काफी तनाव में रहते थे। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक शिवराज सिंह यादव का भतीजा दीपराज सिंह यादव समाजवादी पार्टी युवजन सभा का पदाधिकारी है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें