जिस प्यार को लोग पवित्र मानते हैं उसी प्यार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक लड़की ने शर्मसार कर दिया। दरअसल इस लड़की ने पहले तो एक युवक से प्यार किया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।

फन रिपब्लिक माल की बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत!

  • दोनों ने अपने प्यार के लिए घर में बिना बताये 10 रूपये के स्टाम्प पर ब्याह रचाया। इस दौरान जयमाला डालते हुए दोनों ने फोटो भी खिंचवाई और मंदिर में मिठाई भी बांटी। लड़की प्रेमी के साथ चोरी छिपे रहती थी।
  • लेकिन इसकी भनक जब उसके घरवालों को लगी तो मामला गंभीर हुआ।
  • लड़की के भाई और उसके प्रेमी के बीच मारपीट हो गई।
  • इसके बाद लड़की ने घरवालों के दबाव में अपने ही प्यार का गला घोंटकर प्रेमी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज करवा दी।
  • हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

कोर्ट का फैसला सुन महिला शिक्षा मित्र को पड़ा हार्ट अटैक, मौत!

स्टाम्प पेपर में लड़की की उम्र 18 लेकिन एफआईआर में 17 दर्ज

  • वैवाहिक अनुबंध पत्र (10 रूपये के स्टाम्प) पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के गौरा गांव में रहने वाले सुशील कुमार (22) ने गांव की ही रहने वाली राखी (18) से प्रेम विवाह किया था।
  • यह प्रेमविवाह पिछले महीने 18 मार्च 2017 को किया गया।
  • स्टाम्प पेपर में लिखा है कि दोनों पक्ष बालिग हैं और अपना भला बुरा समझते हैं।
  • ग्रामीणों और लड़के के घरवालों का कहना है कि इनकी शादी की तस्वीरें देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या लड़का बंधक बनाकर दुष्कर्म करेगा।
  • लेकिन लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उसकी 17वर्षीय बेटी को स्थानीय निवासी सुशील ने प्रेम के जाल में फंसाया था।

अपना दल ने मनाई छत्रपति शाहूजी महराज की जयन्ती!

  • मार्च माह में सुशील उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा कर अपने साथ ले गया था।
  • युवती की मां ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी पुत्री के साथ मन्दिर मे शादी भी की थी।
  • आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ ले गया था।
  • मंगलवार को किशोरी वापस अपने घर लौट आई तो उसने परिजनों को बताया कि सुशील ने पांच माह तक उसे बंधक बनाये रखा।
  • उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बनाये और तमाम यातनायें दी।
  • युवती ने बताया कि मंगलवार को वह किसी तरह आरोपी युवक के चंगुल से भाग कर वापस घर लौटी थी।
  • किशोरी की आप-बीती सुन परिजन आग बबूला हो गए।
  • बुधवार को उसकी मां पुत्री को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गई।
  • जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

डॉक्टर ने क्लीनिक में महिला मरीज से की अश्लील हरकत!

ना फंसे कोई बेगुनाह

  • हालांकि मोहनलालगंज इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि बीते मगंलवार को युवती के प्रेमी व भाई में मारपीट हुयी थी।
  • दोनों पक्षों को मौके पर पहुंची पुलिस थाने ले लायी थी।
  • मारपीट के मामले की एनसीआर दर्ज की गयी है।
  • किशोरी ने बन्धक बनाकर यौन-शोषण किये जाने की शिकायत की है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

शादी करूंगी तो पूर्व मंत्री के बेटे से…

  • इस घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
  • ग्रामीणों का तर्क है कि अगर चार माह से लड़की गायब थी तो अभी तक पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की?
  • अब जब प्रेमी और लड़की के भाई के बीच मारपीट हुई तो आरोप लगाये गए।
  • गांव वालों का कहना है कि लड़ाई के चक्कर में किसी बेगुनाह को फर्जी ना फंसाया जाये।
  • पुलिस जांच करके मामले में उचित कार्रवाई करे।

वीडियो: बच्चों ने मार्च पास्ट करके दी शहीदों को श्रद्धांजलि!

नोट: लड़की का नाम इसलिए डाला गया गया है क्योंकि स्टाम्प पेपर पर उम्र 18 लेकिन पुलिस को दी गई तहरीर में 17 लिखी गई है। साथ ही दोनों की शादी के प्रमाण तस्वीरों के रूप में हैं। लड़के के घरवालों का कहना है कि मारपीट के बाद उनके बेटे को फंसाने के लिए यह तानाबाना बुना गया है। ऐसा पुलिस का भी कहना है कि मारपीट हुई थी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें