मेरठ जिले के महिला थाने में किडनैप के बाद रेप करने का एक सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी महिला ने मेरठ के एक युवक पर किडनैप करने के बाद रेप करने का संगीन आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=i9iZeofGAjA&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें: उन्नाव: नहीं थम रहा अपराध, चलती कार में महिला से हुआ गैंगरेप!

क्‍या है पूरा मामला

  • करीब 9 साल पहले लखनऊ के अमीनाबाद की निवासी रुचि (बदला हुआ नाम) अपने निजी काम से चारबाग रेलवे स्‍टेशन आई थी।
  • इसी दौरान किसी अज्ञात ने धारदार चीज से रुचि के गर्दन पर हमला कर दिया।
  • इस हमले से रुचि बेहोश हो गई।
  • रुचि को जब होश आया तो उसे पता चला कि वो लखनऊ में नहीं बल्कि मुंबई में है।
  • रेप पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मुंबई में होश आने के बाद उसने कमरे में एक युवक को देखा।
  • वहीं, युवक ने अपना नाम विप्‍लव बसु बताया। जोकि मेरठ का निवासी है।
  • युवक ने रुचि से कहा कि वह उसे उसके घर छोड़ देगा।
  • ये बात सुनकर रुचि को लड़के पर भरोसा हो गया।
  • इसके बाद लड़का रुचि को लेकर यूपी आया और यहां कई दिनों तक दूसरे जिलों में घूमता रहा।

    ये भी पढ़ें: RSS नेता का बयान- वैलेंटाइन डे के कारण होते हैं रेप!

लड़की के परिवारवालों को दी जान से मारने की धमकी

  • जब कई दिनों तक लड़का रुचि को उसके घर लेकर नहीं गया तो वह परेशान होने लगी।
  • इस बात से गुस्‍साए लड़के बसु ने रुचि से कहा कि वह उसके परिवारवालों को जान से मार देगा।
  • लड़के की ये बात सुनकर लड़की डर गई और सबकुछ सहने को तैयार हो गई।
  • इसके बाद लड़के ने कई दिनों तक रुचि से रेप किया।

    ये भी पढ़ें: केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में लिफ्टमैन ने महिला से किया गैंगरेप!

क्‍या कहती है पुलिस

  • मेरठ महिला थाने में तैनात जांच अधिकारी मनु सक्‍सेना ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • मनु सक्‍सेना ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ये भी पढ़ें: वीडियो: पिता के बगल में सो रही नाबालिग से गैंगरेप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें