राजधानी के माल इलाके में बीती रात डकैतों ने दनौर गांव की पूर्व महिला प्रधान के घर धावा बोल दिया। डकैतों ने घर में अकेली सो रही पूर्व महिला प्रधान को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर डकैतों ने उनके उपर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी। (lucknow goons)

सीएमओ ने अस्पतालों में मारा छापा तो गायब मिले डॉक्टर, वेतन काटने के निर्देश

  • चीखपुकार सुनकर जागे ग्रामीण जब तक पूर्व महिला प्रधान घर की ओर पहुंचते तब तक डकैत फरार होने में सफल रहे।
  • डकैतों के हमले में घायल पूर्व महिला प्रधान को इलाज के लिये अस्पताल पहुुंचाया गया।
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर डकैतों की तलाश शुररु कर दी है।

प्रेमिका से निकाह रचाने के लिए मुसलमान हो गया हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री का भाई

घर में अकेली सो रही थी महिला

  • जानकारी के मुताबिक माल के दनौर गांव निवासी सुनीता गौतम पूर्व प्रधान है।
  • बीती रात सुनीता अपने घर में अकेले सो रही थी पति और बेटी घर के बाहर सो रहे थे।
  • रात करीब 11:30 बजे डकैत डाका डालने की नीयत से घर के भीतर घुसे।
  • घर में अकेली सो रही सुनीता को डकैतों ने बंधक बना लिया। (lucknow goons)
  • डकैतों से डरी-सहमी सुनीता ने शोर मचाना शुरु कर दिया जिस पर डकैतों ने उनकी जमकर कर पिटाई कर दी।

CCTV वीडियो: होटल में खाने की पैकिंग को लेकर फायरिंग, एक को लगी गोली

  • महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाज घर के बाहर सो रहे पति भगवान बक्श और बेटी रंजीता को लगी तो दोनों ने शोर मचा कर ग्रामीणों को इकठ्ठा कर लिया।
  • इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ अपनी ओर आता देख डकैत घर से फरार हो गये।
  • घर के भीतर पहुंचे परिजनों ने देखा की सुनीता लहूलुहन पड़़ी है।
  • जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इनाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • सूचना दिये जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस घर की छानबीन कर डकैतों की तलाश में जुट गयी है।
  • हालांकि डकैत अपने मनसूबे में सफल नहीं हो सके है। (lucknow goons)

पर्यटकों को ताजमहल देखने के लिए बेची जा रहीं यूज की हुई टिकट, वीडियो वायरल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें