उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार 8 जनवरी की सुबह हिट एंड रन की गवाह बनी, जहाँ कुछ रईसजादों ने 12 लोगों को अपनी अय्याशी के तले रौंद दिया है।
12 लोग गंभीर रूप से घायल और 4 की मौत:
- सूबे की राजधानी लखनऊ में रविवार 8 जनवरी को कुछ रईसजादों ने हिट एंड रन को अंजाम दिया है।
- हिट एंड रन के मामले में अब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी और 4 लोगों की मौत हो गयी है।
- कुल पांच आरोपियों में से 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- वहीँ बाकी 3 आरोपी घटनास्थल से फरार हो कर भाग गए हैं।
पूरा मामला:
- राजधानी लखनऊ में रविवार 8 जनवरी को 5 रईसजादों ने डालीबाग क्षेत्र में हिट एंड रन को अंजाम दे दिया।
- शराब के नशे में धुत रईसजादों ने डालीबाग स्थित रैन बसेरा में सो रहे करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी।
- जिसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है।
- वहीँ 12 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
- 5 में से 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य 3 आरोपी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गये हैं।
लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंची:
- एसएसपी मंजिल सैनी घटनास्थल पर पहुंची।
- जहाँ उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि, आरोपी नशे में थे।
- उन्होंने आगे बताया कि, 5 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- साथ ही एसएसपी ने गाड़ी सीज होने की बात भी बताई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार