उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में भू-माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया था। जिसके बाद सभी जिले के जिलाधिकारियों को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के साथ मिलकर जिले के भू-माफियाओं पर लगाम लगाना था। बीते कई दिनों से प्रदेश में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स भू-माफियाओं को चिन्हित करने का काम कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने जिले के भू-माफियाओं को चिन्हित(lucknow land mafia list) कर लिया है।

DM लखनऊ करेंगे समीक्षा(lucknow land mafia list):

  • योगी सरकार के गठन के बाद से प्रदेश में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स सक्रिय है।
  • एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भू-माफियाओं को चिन्हित करने का काम कर रही है।
  • इसी क्रम में लखनऊ में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने जिले में भू-माफियाओं को चिन्हित कर लिया है।
  • जिसके बाद बुधवार 2 अगस्त को लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा चिन्हित भू-माफियाओं की समीक्षा करेंगे।
  • साथ ही जिलाधिकारी लखनऊ एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स भी समीक्षा करेंगे।

सरकारी जमीन हथियाने में पूर्व विधायक भी आगे(lucknow land mafia list):

  • लखनऊ जिलाधिकारी बुधवार को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के साथ भू-माफियाओं की समीक्षा करेंगे।
  • वहीँ लखनऊ जिले के भू-माफियाओं को टास्क फोर्स द्वारा चिन्हित किया गया है।
  • एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने अपनी डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर ली है।
  • इस सूची के मुताबिक, लखनऊ जिले में सरकारी जमीन हथियाने में जनता के नुमाइंदे सबसे आगे हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

हुसैनाबाद ट्रस्ट बना रहा है हिटलिस्ट(lucknow land mafia list):

  • लखनऊ जिले के भू-माफियाओं की सूची तैयार हो चुकी है।
  • इसके साथ ही हुसैनबाद ट्रस्ट भी अपनी हिटलिस्ट बना रहा है।
  • इस हिटलिस्ट में उन सभी के नाम होंगे जो बगैर ट्रस्ट का किराया भरे करोड़ों रुपये महीने में कमा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, हुसैनबाद ट्रस्ट के मुताबिक बिना किराये दिए करीब 400 किरायेदारों ने कब्ज़ा किया हुआ है।
  • इसके साथ ही व्यावसायिक संपत्तियों के लिए भी 99 किरायेदारों को नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: तारीख ख़त्म लेकिन प्रशासन को नहीं मिले भू-माफिया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें