विजय दशमी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजय दशमी पर शनिवार को जगह-जगह अहंकारी रावण का वध किया जायेगा। आज शहर के विभिन्न जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है। ऐशबाग रामलीला में राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा रावण जलाया जायेगा। ये रावण कन्या भ्रूण हत्या रोकने की थीम पर बनाया गया है। (aishbagh ramlila)

दशहरा 2017: ऐशबाग रामलीला में इस रावण का कल किया जायेगा वध

Ravan vadh

लंकेश के साथ जलेंगे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

  • ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया हर साल की तरह इस साल भी शहर का सबसे ऊंचा 121 फिट का रावण के पटेल का दहन किया जायेगा।
  • इस बार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की थीम पर रावण का पुतला बनाया गया है।
  • उन्होंने बताया कि इस बार के रावण का सिर मूवमेंट भी करेगा।
  • इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकर्ण के भी पुतले जलाये जायेंगे।
  • शहर की करीब एक दर्जन रामलीला समितियों की तरफ से विभिन्न जगहों पर रावण वध किया जायेगा।
  • नामी रामलीलाओं के अलावा शहर में श्री रामलीला कल्याणपुर में 50 फीट का रावण जलाया जायेगा।
  • बड़ी जुगौली रेलवे क्रासिंग के पास 70 फीट का रावण जलाया जायेगा।
  • सीएमएस कानपुर रोड जय जगत पार्क में 60 फ़ीट का रावण जलाया जायेगा।
  • महाराजा अग्रसेन घाट मैदान पर 60 फीट का रावण जलाया जायेगा।
  • सदर रामलीला में 62 फीट का रावण जलाया जायेगा।
  • एचएएल परिसर में 80 फ़ीट का रावण जलाया जायेगा।
  • इसके अलावा विद्या पार्क राजेंद्र नगर, रामलीला मैदान चिनहट, सेक्टर-क्यू अलीगंज, बीकेटी, इटौंजा, निगोहा, नागरम, बंथरा, सरोजनीनगर, जानकीपुरम, मोहनलालगंज, काकोरी, मलिहाबाद, दुबग्गा, मड़ियांव, डालीगंज, खदरा सहित विभिन्न जगहों पर अहंकारी रावण के पुतले जलाये फूंके जायेंगे। (aishbagh ramlila)

कहां कितने बजे रावण दहन?

  • शाम 6:00 बजे रामलीला खदरा में रावण दहन होगा।
  • शाम 7:00 बजे कल्याणपुर रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 8:00 बजे बड़ी जुगौली क्रासिंग के पास रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 8:00 बजे ऐशबाग रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे चिनहट रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे फ़ैजाबाद रोड एचएएल परिसर रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे एलडीए सेक्टर-एफ रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे महाराजा अग्रसेन घाट रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे कानपुर रोड जय जगत पार्क रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 9:00 बजे विद्या पार्क राजेंद्र नगर रामलीला में रावण दहन होगा।
  • रात 10:00 बजे सदर रामलीला में रावण दहन होगा।

मंदिरों और घरों में होंगे शस्त्र पूजन

  • विजय दशमी के मौके पर घरों और मंदिरों में शस्त्र पूजन किये जायेंगे।
  • इस दिन घरों में क्षत्रिय शस्त्र पूजा करते हैं ये शुभ माना जाता है।
  • चौक स्थित काली मंदिर में क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्र पूजन किया जायेगा।
  • राजाजीपुरम, फ़ैजाबाद रोड, सहित शहर के कई जगहों पर शस्त्र की पूजा की जायेगी।

धूमधाम से निकाली जायेगी राम बारात

  • शहर के कई जगहों पर रावण वध के बाद राम बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जायेगी।
  • आलमबाग के सनातनधर्म मंदिर की तरफ से राम बारात निकाली जायेगी।
  • मौसमबाग से गोमती घाट तक राम बारात निकाली जायेगी।
  • अलीगंज में भी दशहरा मेला समिति को ओर से शोभायात्रा निकाली जायेगी।
  • ऐसे ही शहर भर में राम बारात गाजेबाजे के साथ निकाली जायेगी। (aishbagh ramlila)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें