राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक शराब व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (man shot dead) कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने कार से जा रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दीं।
श्रेष्ठ शारीरिक प्रतियोगिता में सैनिकों ने दिखाया दमखम!
- इस घटना में व्यापारी के माथे पर गोली लगी।
- घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
- यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मलिहाबाद में किशोरी को बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म!
- बताया जा रहा है कि गोलियां व्यापारी के दोस्त ने दागी।
- जबकि पुलिस का कहना है कि हमलावर अज्ञात हैं।
- मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है।
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सतर्कता आयोग: 07 वर्षों में मात्र 03 बैठक!
अमौसी इलाके में वारदात से दहशत
- जानकारी के मुताबिक, सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अमौसी इलाके के हनुमान पूरी में शराब कारोबारी विनोद सिंह (35) स्विफ्ट कार से जा रहे थे।
- तभी पीछे से आये बाइक सवार बैखोफ बदमाशों ने कार की साइड में बाइक लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू कर दीं।
लखनऊ: एबीवीपी ने दी आंदोलन की धमकी!
- बदमाशों की गोली शराब व्यापारी के सीधे माथे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया।
- घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागने लगे।
- इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन लापरवाह स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची।