राजधानी के जानकीपुरम (Medical Store owner Shot) थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कातिलाना हमला करते हुए एक मेडिकल स्टोर संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली मेडिकल स्टोर संचालक के सिर में लगी। बताया जा रहा कि बदमाशों की गोली कार के पहिये में भी लगी। इससे पहिया भस्ट हो गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

देवरिया: पिता-पुत्र की धारदार हथियार से हत्या!

  • लेकिन गोली लगने की किसी को भनक तक नहीं लगी।
  • स्थानीय लोगों ने समझा की पहिया दगने से एक्सीडेंट हो गया है।
  • इसके चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

TCS के लिए रतन टाटा को चिट्ठी लिखेंगे अखिलेश!

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घालय व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
  • थाना प्रभारी जानकीपुरम ने बताया कि जब डॉक्टरों ने घायल युवक का रात में करीब 2 बजे सिटी स्कैन किया तो गोली लगने के बारे में पता चला।
  • फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

भाजपा विधायक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज!

सिटी स्कैन के बाद गोली लगने का चला पता

  • पुलिस के मुताबिक, जानकीपुरम थाना क्षेत्र के केंद्रीय विहार कॉलोनी निवासी मुकेश मिश्रा (35) की 60 फिट रोड पर मुकेश मेडिकल के नाम से दुकान है।
  • रोज की तरह वह गुरुवार रात को भी दुकान बंद करके कार से अपने घर जा रहा था।
  • तभी रास्ते में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ई-सुविधा बंद: आज भी रहेगी हड़ताल, तीस करोड़ का हुआ नुकसान!

  • बदमाशों की गोली कार के टायर में लगने से वह पंचर हो गया।
  • घटना से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
  • इस दौरान बदमाशों की एक गोली मुकेश के सिर में भी लगी।
  • लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने समझा की टायर दगने से वह घायल हुआ।
  • इसलिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी।

अवैध डीजल-पेट्रोल के अड्डों पर छापा, एक दर्जन कारोबारी गिरफ्तार!

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
  • यहां डॉक्टरों ने देर रात जब उनका सिटी स्कैन किया तो गोली लगने का पता चला।
  • हालांकि अब मुकेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
  • पुलिस जान से मारने के प्रयास की (Medical Store owner Shot) धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी है।

एसटीएफ ने की दारोगा भर्ती परीक्षा कराने वाले अफसरों से पूछताछ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें