उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है, लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जायेगा।

[fbvideo link=”https://www.facebook.com/WeUttarPradesh/videos/1641021716190373/” width=”500″ height=”400″ onlyvideo=”1″]

सीएम अखिलेश ने मेट्रो को किया रवाना:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर से मेट्रो को ट्रायल रन के लिए रवाना कर दिया है।
  • सीएम अखिलेश ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया।

CM akhilesh

सपा प्रमुख ने दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ:

  • लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे।
  • जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
  • सपा प्रमुख के साथ ही सीएम अखिलेश ने भी दीप प्रज्वल्लित किया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों मंत्री मौजूद:

  • लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद हैं।
  • सपा प्रदेश के साथ ही सरकार के दर्जनों मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

[ultimate_gallery id=”32752″]

 कण्ट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम स्थल पहुँच चुके हैं।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश ने लखनऊ मेट्रो के कण्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।

सीएम अखिलेश पहुंचे कार्यक्रम स्थल:

  • लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुँच चुके हैं।
  • सीएम अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची हैं।
  • मुख्यमंत्री के साथ उनके सलाहकार आलोक रंजन भी मौजूद हैं।
  • इसके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

dimple-yadav

महिला पायलट दौड़ायेंगी मेट्रो:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
  • लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जायेगा।
  • सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो को महिला पायलट पटरी पर दौड़ायेंगी।
  • लखनऊ मेट्रो के लिए कुल 97 पायलट रखे गये हैं।
  • जिनमें से 21 पायलट महिलाएं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें