उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके तहत शुक्रवार 30 जून को लखनऊ मेट्रो का एक और ट्रायल रन(lucknow metro trial) किया गया। गौरतलब है कि, सूबे की राजधानी लखनऊ को जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है।

लखनऊ मेट्रो का ट्रायल(lucknow metro trial) :

लखनऊ मेट्रो को सेफ्टी क्लीयरेंस का इन्तजार:

  • शुक्रवार को लखनऊ मेट्रो का चारबाग स्टेशन तक ट्रायल रन किया गया।
  • गौरतलब है कि, लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन लगातार आगे खिसक रहा है।
  • ज्ञात हो कि, सरकार द्वारा बीते 21 जून को लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करवाना था।
  • लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम को क्लीयरेंस के चलते स्थगित करना पड़ा।
  • वहीँ सूत्रों द्वारा इससे पहले मार्च महीने में भी मेट्रो के उद्घाटन की बात सुनने को मिली थी।
  • इसके साथ ही बीते दिनों राजधानी पहुंचे मेट्रो मैन ई.श्रीधरन ने मीडिया से बातचीत की थी।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, सेफ्टी क्लीयरेंस के चलते मेट्रो का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है।

2019 तक नार्थ साउथ कॉरिडोर:

  • ई.श्रीधरन ने आगे बताया था कि, मार्च 2019 तक नार्थ साउथ कॉरिडोर बनकर तैयार होगा।
  • ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का डीपीआर एक महीने में तैयार होकर सरकार को सौप दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: तो कल इस तरह से मनाया जाएगा अखिलेश यादव का जन्मदिन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें