उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो का शनिवार 24 दिसम्बर को दूसरा ट्रायल होना था, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से लखनऊ मेट्रो का ट्रायल अभी शुरू नहीं हो पाया है।

ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया स्टेशन तक होना था ट्रायल:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो का ट्रायल किया जाना था।
  • यह ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेट्रो डिपो से शुरू होना था।
  • ट्रायल के दौरान मेट्रो को ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया स्थित मेट्रो स्टेशन तक दौड़ाया जाना था।
  • अपने ट्रायल के दौरान लखनऊ मेट्रो करीब 6.5 किलोमीटर का सफ़र तय करती।

1 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था उद्घाटन:

  • शनिवार 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट का ट्रायल किया जाना था।
  • मेट्रो का ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर से मवैया तक किया जाना था।
  • गौरतलब है कि, लखनऊ मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है।
  • साथ ही मार्च 2017 के अंतिम तक मेट्रो को लखनऊ वासियों के लिए खोल दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते 1 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो के ट्रायल का उद्घाटन किया था।
  • उस दिन प्रदेशवासियों के लिए लखनऊ मेट्रो का अनावरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें: वीडियो: ‘गाँव की छोरी’ हुई सोशल मीडिया पर हिट, करोड़ों लोगों ने देखा यह डांस!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें