मच्छरजनित और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दोनों विभागों की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ ही जहाँ पर लार्वा पाया जा रहा है उन लोगों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :डॉक्टर ने क्लीनिक में महिला मरीज से की अश्लील हरकत!

जनमानस को किया जा रहा जागरूक

  • लखनऊ नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 25 बड़ी मशीनों से रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन 01 जोन में फागिंग हो रही है।
  • लेकिन अब 25 अन्य बड़ी मशीनें प्राप्त होने पर कुल 50 बड़ी मशीनों से फॉगिंग का काम होगा।
  • इन मशीनों से जोन-2 और जोन-3 के अन्तर्गत वार्डों में फागिंग करायी जा रही है।
  • इसके अतिरिक्त समस्त जोनों में सफाई निरीक्षकों द्वारा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के प्रयास हो रहे हैं।
  • जनमानस को जागरूक करने के साथ ही पम्पलेट का वितरण किया गया।
  • क्षेत्र में मच्छरजनक परिस्थितियॉं पाये जाने पर 174 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।
  • शासन के निर्देशों के क्रम में नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया।

ये भी पढ़ें :‘लैट पैनल सी आर्म मशीन’ से मरीजों को होगी सहूलियत!

  •  नगर निगम की भूमि/सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग/पटरी पर अनधिकृत कब्जों को हटाने की कार्ययोजना चल रही है।
  • जोन-3 स्थित पुरनिया चौराहा से स्वाद तिराहा होते हुए बेलीगारद गॉव से रिंग रोड तक अतिक्रमण अभियान चला।
  • इसके अन्तर्गत की गयी कार्यवाही में सड़क की दोनों पटरियों पर से 07 स्थायी एवं 67 अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया गया।
  • इसके साथ ही यहाँ मौजूद 10 टीनशेड तोड़े गये और 02 ट्रक सामान जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें :अब 31 को आएगा पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें