दुनिया भर में इंसानों द्वारा कई धर्म का प्रचलन किया गया है। इन्हीं धर्मों में एक है हिन्दू धर्म जिसके अनुयायी दुनिया भर में फैले हुए है। हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं के बीच भगवान श्री राम और हनुमान जी का एक अलग ही स्थान है। हनुमान जी को बलशाली और रक्षा करने वाला माना जाता है। हिन्दू धर्म में ही हनुमान जी को कई नामों से जाना जाता है। कोई उन्हें पवनपुत्र कहता है तो कोई रामभक्त हनुमान कह कर संबोधित करता है। मगर हनुमान जी की एक और नाम है-पिंगलाक्ष जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।

लखनऊ के अलीगंज में है प्रदर्शनी :

  • आज भगवान हनुमान के भक्तों द्वारा पिंगलाक्ष भगवान के सम्मान में एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
  • यह आयोजन लखनऊ के अलीगंज में ललित कला अकादमी में आयोजित किया गया है।
  • लखनऊ में हो रहे इस आयोजन को सुनील और गौरव द्वारा आयोजित किया गया है।

hanuman painting exihibition

  • इस फोटो प्रदर्शनी में सभी को भगवान पिंगलाक्ष जी के अलग-अलग रूपों को देखने का मौक़ा मिलेगा।
  • इस प्रदर्शनी में काफी लोगों के आने की उम्मीद है।
  • सभी चाहते है वे भी अपने ईष्ट देव की अद्भुत रूप को देख सकें।

यह भी पढ़े : अखिलेश यादव ने योजना भवन में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें