प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर को देश में चल रहे 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। जिसके तहत अपने पुराने 500 और 1000 के नोट को बदलने के लिए 50 दिनों की समय सीमा दी गयी थी। तय सीमा में न बदल पाने के चलते भारतीय रिज़र्व बैंक की देश भर में मौजूद शाखाओं में नोट जमा करने की बात कही गयी थी। लेकिन राजधानी लखनऊ स्थित रिज़र्व बैंक की शाखाओं में नोट करने से मना करने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया है।

lucknow RBI
Lucknow RBI

रोड जाम किया गया:

  • लखनऊ स्थित RBI की शाखा में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने से इंकार के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया है।
  • गौरतलब है कि, 31 दिसंबर को सभी सरकारी बैंकों सहित प्राइवेट बैंकों में नोट जमा करने और बदलने की प्रक्रिया को रोक दिया गया था।
  • जिसके बाद केंद्र की ओर से देश भर में मौजूद RBI की शाखाओं में नोट जमा कर सके जाने की बात कही थी।
  • जिसके लिए 31 मार्च, 2017 तक की समय सीमा रखी गयी थी।
Lucknow RBI
Lucknow RBI

तय सीमा से पहले रुका पैसों का जमा होना:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित RBI शाखा में 500 और 1000 की नोट को जमा नहीं किया जा रहा है।
  • जिसके बाद तय समय सीमा से पहले जमा करने पर रोक से लोगों ने रोष की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
  • इसी क्रम में गुस्साए लोगों की ओर से RBI के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें