राष्ट्रीय लोकदल (lucknow: rld statement) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बीफ से सम्बन्धित बयान पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा है कि देश में कई लोगों को बीफ के शक में मौत के घाट उतार दिया गया और इस निंदनीय कार्य को अंजाम देने वाले गौ रक्षक और देशभक्त कहलाये।

भाजपा विधायक के गनर सहित 3 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप!

  • अब गोवा के मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री के द्वारा यह कहना कि ‘उनके प्रदेश में बीफ की कमी होने दी जायेगी और यदि कमी होगी तो पड़ोसी कर्नाटक से आयात किया जायेगा’।
  • देखना यह है कि केन्द्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस सन्दर्भ में क्या कार्यवाही करेगा।

काकोरी में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या!

गंगा, गाय, हिन्दुत्व के मुद्दों पर जोर सिर्फ दिखावा

  • डाॅ0 अहमद ने कहा कि यदि इस सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी तो यह स्वयं सिद्व हो जायेगा कि भारतीय जनता पार्टी के खाने के दात और तथा दिखाने के दांत और है।
  • देश में कोई भी व्यक्ति पशुओं एवं वनस्पतियों अथवा पेड़ पौधों का दुश्मन नहीं है।

विधान भवन में मिले पाउडर को भेजा गया हैदराबाद!

  • लोग अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए भ्रामक प्रचार का सहारा लेते हैं।
  • देश की जनता को भ्रमित करके अपने पक्ष में करने का कुत्सित प्रयास करते हैं परन्तु वह समय आ ही जाता है कि जब जनता को असलियत का पता चल जाता है।
  • रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुये कहा कि अब देश की जनता ढोंगी देश सेवकों को पहचान चुकी है।

अब गोमतीनगर में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर डकैतों ने बोला धावा!

  • देश में किसानों, मजदूरों और युवा वर्ग का शोषण करके धोखा देने वालों को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।
  • देश के इन वर्गो ने बड़ी आशा के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
  • लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा होता नहीं दिख रहा हैं तथा किसान, मजदूर, युवा एवं गरीब अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
  • सरकार में (lucknow: rld statement) बैठे लोगों ने केवल गंगा, गाय, हिन्दुत्व के मुद्दों को प्रमुखता दी परन्तु अफसोस है कि इन मुददों पर भी केवल दिखावा साबित हुआ।

रिटायर्ड जेई से दिन दहाड़े 50 हजार की लूट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें