उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर अभी भी जारी है, प्रदेश में डेंगू से पीड़ितों की संख्या 5 हजार के आस-पास पहुंची गयी है, वहीँ इससे करीब 200 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

लखनऊ के एसएसपी ट्रैफिक को हुआ डेंगू:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में डेंगू आतंक का विषय बन गया है।
  • पूरे प्रदेश में डेंगू की मरीज की संख्या का आंकड़ा करीब 5 हजार के आस-पास पहुँच चुका है।
  • साथ ही इससे करीब 200 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
  • इसके अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन भी डेंगू से पीड़ित हो गए हैं।

क्यों बिगड़े हालात?:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन को डेंगू हो गया है।
  • प्रदेश में डेंगू से हालात बद से बदतर हो गए हैं।
  • जिसके लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं।
  • अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते प्रदेश में डेंगू इस कदर अपने पाँव पसार चुका है।
  • वहीँ एंटी-लार्वा और कीटनाशकों का छिड़काव सिर्फ वीवीआईपी इलाकों में ही किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग को पहले से पता थी डेंगू की स्थिति:

  • प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले से ही प्रदेश में इस साल डेंगू के बढ़ने की जानकारी थी।
  • उसके बावजूद भी अधिकारियों और प्रशासन की लापरवाही के चलते प्रदेश में डेंगू आतंक का पर्याय बन गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें