विजय दशमी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजय दशमी पर शनिवार को जगह-जगह अहंकारी रावण का वध किया गया। आज शहर के विभिन्न जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया। ऐशबाग रामलीला में राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा रावण जलाया गया। ये रावण कन्या भ्रूण हत्या रोकने की थीम पर बनाया गया था। (video Ravan)
दशहरा 2017: ऐशबाग रामलीला में इस रावण का कल किया गया वध
लंकेश के साथ जले कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले
- ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया हर साल की तरह इस साल भी शहर का सबसे ऊंचा 121 फिट का रावण के पटेल का दहन किया गया।
- इस बार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की थीम पर रावण का पुतला बनाया गया था।
- उन्होंने बताया कि इस बार के रावण का सिर मूवमेंट कर रहा था।
- इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकर्ण के भी पुतले जलाये गए।
- शहर की करीब एक दर्जन रामलीला समितियों की तरफ से विभिन्न जगहों पर रावण वध किया गया।
- नामी रामलीलाओं के अलावा शहर में श्री रामलीला कल्याणपुर में 50 फीट का रावण जलाया गया।
- बड़ी जुगौली रेलवे क्रासिंग के पास 70 फीट का रावण जलाया गया।
- सीएमएस कानपुर रोड जय जगत पार्क में 60 फ़ीट का रावण जलाया गया।
- महाराजा अग्रसेन घाट मैदान पर 60 फीट का रावण जलाया गया।
- सदर रामलीला में 62 फीट का रावण जलाया गया।
- एचएएल परिसर में 80 फ़ीट का रावण जलाया गया।
- इसके अलावा विद्या पार्क राजेंद्र नगर, रामलीला मैदान चिनहट, सेक्टर-क्यू अलीगंज, बीकेटी, इटौंजा, निगोहा, नागरम, बंथरा, सरोजनीनगर, जानकीपुरम, मोहनलालगंज, काकोरी, मलिहाबाद, दुबग्गा, मड़ियांव, डालीगंज, खदरा सहित विभिन्न जगहों पर अहंकारी रावण के पुतले जलाये फूंके गए। (video Ravan)
विजय दशमी: लंकेश का हुआ अंत, हर जगह धूं-धूं कर जला अहंकारी रावण
कहां कितने बजे हुआ रावण दहन?
- शाम 6:00 बजे रामलीला खदरा में रावण दहन किया गया।
- शाम 7:00 बजे कल्याणपुर रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 8:00 बजे बड़ी जुगौली क्रासिंग के पास रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 8:00 बजे ऐशबाग रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे चिनहट रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे फ़ैजाबाद रोड एचएएल परिसर रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे एलडीए सेक्टर-एफ रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे महाराजा अग्रसेन घाट रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे कानपुर रोड जय जगत पार्क रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 9:00 बजे विद्या पार्क राजेंद्र नगर रामलीला में रावण दहन किया गया।
- रात 10:00 बजे सदर रामलीला में रावण दहन किया गया।
मंदिरों और घरों में हुई शस्त्र पूजा
- विजय दशमी के मौके पर घरों और मंदिरों में शस्त्र पूजन किये गए।
- इस दिन घरों में क्षत्रिय शस्त्र पूजा करते हैं ये शुभ माना जाता है।
- चौक स्थित काली मंदिर में क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।
- राजाजीपुरम, फ़ैजाबाद रोड, सहित शहर के कई जगहों पर शस्त्र की पूजा की गई।
धूमधाम से निकाली गई राम बारात
- शहर के कई जगहों पर रावण वध के बाद राम बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
- आलमबाग के सनातनधर्म मंदिर की तरफ से राम बारात निकाली गई।
- मौसमबाग से गोमती घाट तक राम बारात निकाली गई।
- अलीगंज में भी दशहरा मेला समिति को ओर से शोभायात्रा निकाली गई।
- ऐसे ही शहर भर में राम बारात गाजेबाजे के साथ निकाली गई। (video Ravan)
https://youtu.be/YcvouBOOPTE
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.