2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी अब यूपी से बाहर निकल कर भाजपा शासित राज्यों में अपनी पकड़ बनाने पर लगी हुई है। इसकी कमान खुद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने  हाथों में ली है। इसके लिए सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपना मध्य प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश दौरे में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और जनता को सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा-बसपा और कांग्रेस के बीच महागठबंधन होने की खबरें आ रही है जिन पर अखिलेश यादव ने खुलकर बात की है।

गठबंधन पर बोले अखिलेश यादव :

कर्नाटक में जेडीएस के साथ मिलकर येदियुरप्पा सरकार को गिराने के बाद अब कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गई है। बीजेपी को कर्नाटक में रोकने के बाद कांग्रेस को यकीन होने लगा है कि मिलकर मोदी लहर से लड़ा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि साल के आखिरी में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ अभी तक कोई गठबंधन नहीं हुआ है। अखिलेश यादव ने मीडिया वार्ता में कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया है।

 

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह को 14 करोड़ का बंगला ‘गिफ्ट’ करेंगे सपा सांसद संजय सेठ

 

बीजेपी पर बोला हमला :

कर्नाटक में चल रही सियासी नाटक पर अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने देश के लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। बीजेपी के लोग तो सौ-सौ करोड़ रुपये में विधायक खरीदने में जुटे हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भगवा पार्टी ने देश में जहां कहीं भी इस तरह से सरकार बनाई है, तो उसे ईमानदारी दिखाते हुए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए व खुद को असली राष्ट्र भक्त साबित करने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की जनता खुश नहीं है।

 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी सरकार के गिरने पर अखिलेश ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें