समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों यूपी छोड़कर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में पार्टी को स्थापित करने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे हुए हैं जहाँ पर वे पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं संग बैठक कर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसके अलावा वे लगातार अन्य दलों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। इसी क्रम में खजुराहो में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर हमला बोलने के साथ ही 2 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

मध्य प्रदेश पहुंचे अखिलेश यादव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों यूपी छोड़कर मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे राज्य के छतरपुर जिले में पहुंचे जहाँ पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीँ राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि हम तो भगवान विष्णु की शरण में चले गए है, सब अवतार उन्हीं के हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सपा का किसी तरह का गठबंधन नही है।

2 प्रत्याशी किये घोषित :

अखिलेश यादव ने हालाँकि कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन लगभग तय हो चुका है और बीएसपी से भी बातचीत जारी है। खजुराहो में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के दो उम्मीदवार भी घोषित किये। मध्य प्रदेश सपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव सिलवानी और पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ग्वालियर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया था जिसमें से बुधनी से प्रत्याशी ने अपना टिकट सपा को वापस कर दिया था।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें