Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश ने दिया कांग्रेस को झटका, 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले इसी साल कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन विधानसभा चुनावों में जहाँ बीजेपी में सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है तो वहीँ विपक्षी दलों के लिए चुनाव एकता प्रदर्शित करने का मौका होगा लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले ही विपक्षी एकता में बिखराव होता दिख रहा है। बसपा ने पहले ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन न करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को झटका देते हुए मध्य प्रदेश में अपने 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश ने दिया कांग्रेस को झटका :

बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी आखिरकार कह दिया कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस के रुख का और इंतजार नहीं कर सकते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में ऐलान किया कि सपा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में गठबंधन के लिए बसपा से भी बातचीत की जायेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

चुनावी सर्वे पर उन्होंने कहा कि जिसके पास धन होता है, वह जैसा चाहे सर्वे करा सकता है लेकिन जनता सर्वे के अनुसार नहीं सोचती। जनता की सोच के बारे में गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर उपचुनावों के नतीजों ने बता दिया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इस साल कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं[/penci_blockquote]

6 प्रत्याशी किये घोषित :

देश के पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए अपने छह उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद राज्य में कांग्रेस से सपा के गठबंधन की अटकलें थम गई हैं। मायावती के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका दिया है।

सपा ने सीधी विधान सभा सीट से के के सिंह, बालाघाट जिले की परसवाड़ा सीट से कंकर मुंजारे, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी सीट से मीरा यादव, पन्ना जिले की पन्ना सीट से दशरथ सिंह यादव और सीहोर जिले की बुधनी सीट से अशोक आर्या को उम्मीदवार बनाया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सूबे में जोरदार बारिश के चलते गर्मी से राहत, देश के 7 राज्यों में पहुंचा मानसून!

Divyang Dixit
8 years ago

लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नेे 17वीं मेट्रो ट्रेन सेट प्राप्त किया

Sudhir Kumar
6 years ago

कम लाइन-लॉस वाले उपकेंद्रों को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version