Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 के पहले समाजवादी पार्टी संगठन में हुआ बड़ा बदलाव

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा को जिलेवार मजबूत करना और जरूरी बदलाव भी अखिलेश यादव कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के पहले संगठन के कई बड़े पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

हरियाणा में बदला सपा संगठन :

समाजवादी पार्टी के हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने फरीदाबाद का अध्यक्ष महाबीर सिंह बिश्नोई को बनाया है। इसके अलावा प्रदेश में सपा का संसदीय बोर्ड भी बनाया गया है। इसके अध्यक्ष खुद सपाके प्रदेश अध्यक्ष हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए राजकुमार नागर को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया है। इसके अलाव सुनील यादव को भिवानी, यशपाल मोर को हिसार, एसपी यादव को पानीपत, दरबारा सिंह को सिरसा, अनिल यादव को गुरुग्राम, साजिद खान को नूंह, जगपाल सरपंच को झज्जर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रमोद यादव को प्रदेश सपा अनुशासन समिति का महासचिव, सुरेंद्र शर्मा समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव को महासचिव, सोनू जांगड़ा, मनोज सैनी व राम निवास को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

Related posts

दूसरी औरत के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने जमकर पीटा

Short News
6 years ago

लखनऊ में शहीद पथ के पास आठ एकड़ में बनेगा नौसेना का शौर्य संग्रहालय

Desk
10 months ago

सहारनपुर विवाद: बसपा सुप्रीमो मायावती ने की मुआवजे की घोषणा!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version