मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके तहत प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गौरतलब है कि, अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों में गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और बाराबंकी जिलों का दौरा किया था। वहीँ सूबे के महराजगंज जिले में तटबंध टूटने के चलते जिले में बाढ़(maharajganj flood) के हालात बन गए हैं।

रोहिन नदी पर बना तटबंध 5 जगहों से टूटा(maharajganj flood):

  • यूपी के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है,
  • जिसके तहत सूबे की कई नदियाँ उफान पर हैं, वहीँ कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • इसी बीच सूबे के महाराजगंज जिले में भी तटबंध टूटने से हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
  • महाराजगंज जिले में रोहिन नदी पर बना तटबंध टूट गया है।
  • प्रमुख बात यह है कि, रोहिन नदी पर बना यह तटबंध एक नहीं बल्कि 5 जगहों से टूट गया है।

बाँध टूटने से 60 गांवों में घुसा पानी, पलायन जारी(maharajganj flood):

  • महराजगंज जिले में रोहिन नदी पर बने तटबंध के टूटने के बाद हालात काफी ख़राब हो चुके हैं।
  • रोहिन नदी पर बना तटबंध 5 जगहों से टूट चुका है।
  • वहीँ तटबंध टूटने से जिले के करीब 60 गांवों में पानी घुस गया है।
  • गाँव के गाँव पानी में डूबे हैं, जिसके चलते लोग पलायन को मजबूर हैं।

किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद(maharajganj flood):

  • महराजगंज में रोहिन नदी पर बने तटबंध के टूटने के चलते 60 गाँव जलमग्न हो गए हैं।
  • इतना ही नहीं करीब हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गयी है।
  • उत्तर प्रदेश में नेपाल से निकलने वाली नदियाँ तबाही मचा रही हैं।
  • बाढ़ के चलते महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर भी पानी में डूब चुका है।

NDRF-SSB राहत-बचाव में जुटे(maharajganj flood):

  • महाराजगंज में रोहिन नदी पर बने तटबंध के टूटने के चलते 60 गांवों में पानी घुस गया है।
  • जिसके बाद NDRF और SSB की टीमें जिले में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: बहराइच के 127 गांवों को बाढ़ का अलर्ट जारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें