कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हरदोई में कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हरदोई में आज महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का संदेश है कि दया और करुणा ही इस सृष्टि का सार है।शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों कि श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और हिन्दुओं के आदि काव्य ‘रामायण’ के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं।शहर महासचिव संजय चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है। वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना करके हर किसी को सद्‍मार्ग पर चलने की राह दिखाई।

Report:- Manoj

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें