Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महेंद्र नाथ पाण्डेय बने यूपी बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष!

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूख खत्म हुआ था और सालों बाद उसे यूपी की सत्ता वापिस मिली थी. इसमें पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को डिप्टी सीएम बनाया था. डिप्टी सीएम बनने के बाद केशव मौर्या के स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश अब ख़त्म हो गई है. अब यूपी के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय (mahendra nath pandey) होंगे.

mahendra nath pandey

महेंद्र नाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष :

  • भाजपा ने भी केशव प्रसाद मौर्या का विकल्प तलाश लिया है.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय को भाजपा ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है.
  • 2014 चुनावों की जीत को भाजपा फिर से 2019 में दोहराना चाहती है.
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 2 नाम काफी चर्चा में थे.

चंदौली से सांसद हैं महेंद्र नाथ पाण्डेय:

  • डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय कल्याण सिंह तथा राम प्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय चंदौली से सांसद हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय संघ के करीब भी हैं.
  • इमरजेंसी के दिनों में महेंद्र नाथ पाण्डेय 5 माह के लिए जेल भी जा चुके हैं.
  • केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा की कमान सौंपी गई है.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय और संजीव बालियान का नाम चर्चा में रहा.
  • इन्हीं में से एक नेता यूपी प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था.
  • बीते चुनाव में भाजपा को यूपी से 80 में से 73 सीटें मिली थी.
  • अमित शाह इस बार ये आँकड़ा बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए वे पहले ही नेताओं को बोल चुके हैं.
  • बीते दिनों ये भी खबर थी कि स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री पद से हटाकर अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं.

Related posts

भदोही में पुलिस ने 15 – 15 हजार रुपये के इनामी दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया

Desk
2 years ago

गौशाला संचालक पर जानलेवा हमला, गाड़ी फूंकी

Sudhir Kumar
7 years ago

संडीला कस्बे के लखनऊ रोड पर चला बुलडोजर

Desk
2 years ago
Exit mobile version