महिला उत्थान मंडल के तत्वावधान में आगामी 31 दिसंबर को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धर्म जागृति यात्रा करके व्यसन-मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विमला मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि पिछली 25 दिसंबर को तुलसीपूजन दिवस से एक 8 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इनका समापन एक जनवरी 2017 को विश्वशांति हवन, गुरुमाला पूजन, सत्संग-कीर्तन के साथ होगा।

यह हैं कार्यक्रम

  • डॉ. विमला मिश्रा ने बताया कि पूज्य संत श्री आशारामजी बापूजी द्वारा प्रेरित विश्वगुरु भारत अभियान का शुभारम्भ तुलसी पूजन दिवस से 25 दिसम्बर को किया गया था।
  • इसके बाद 26 दिसंबर को मौन, सामूहिक जप।
  • 27 दिसंबर को गौपूजन, नंदी बाबा भंडारा।
  • 28 दिसम्बर को सत्संग, कीर्तन भजन होगा।
  • 29 दिसंबर सहज स्वास्थ्य व योगाभ्यास करवाया जायेगा।
  • 30 दिसंबर को सत्साहित्य वितरण होगा।
  • 31 दिसंबर को व्यसन-मुक्ति अभियान, धर्म जागृति यात्रा के तहत जीपीओ पर कार्यक्रम होगा।
  • युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस अभियान में भारी संख्या महिलाओं के साथ साथ युवाओं के सशक्तीकरण को कटिबद्ध अखिल भारतीय संगठन  युवा सेवा संघ के नौजवान सक्रिय भाग लेकर  नशाख़ोरी के खिलाफ युवाओं का आह्वान करते हुए ज़बर्दस्त अभियान छेड़ेंगे।
  • इसके बाद एक जनवरी 2017 को विश्वशांति हवन, गुरुमाला पूजन, सत्संग-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

विदेशों में बड़े जोरों पर चल रहा अभियान

  • संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देश ही नहीं विदेशों में भी ये अभियान बड़े ही ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है।
  • ये पूछने पर कि इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
  • डॉ. मिश्रा ने विस्तार से बताया से बताया कि पूज्य गुरुदेव की आज्ञानुसार महिला उत्थान मंडल लखनऊ ने सात्विक वातावरण के निर्माण द्वारा देशवासियों को ओजस्वी-तेजस्वी बनाकर अपने महान देश भारतवर्ष को पुनः विश्वगुरु पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए पूर्वलिखित भव्य आयोजनों का संकल्प लिया है।
  • आप भी सुविधानुसार ये सेवा करके पुण्यलाभ प्राप्त कर विश्वगुरु भारत अभियान कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें